होमताजा खबरNitish Cabinet News : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, अलग-अलग विभाग के...

Nitish Cabinet News : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, अलग-अलग विभाग के 4000 पदों पर होगी बहाली समेत 47 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक (Nitish Cabinet) में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में करीब 4 हजार पदों पर बहाली करने की मंजूरी दी गई है. इसमें शिक्षा, नगर विकास, समाज कल्याण, और हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट शामिल हैं. इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के लिए लिपिक के 15 पदों तथा राज्यपाल सचिवालय में चालक के दो पदों को भी स्वीकृति दी गई है. बैठक में बक्सर और रोहतास जिलों में आवासीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति दी गई.

 कैबिनेट की महत्वपूर्ण निर्णय 

बक्सर रोहतास आवासीय विद्यालय बनेगा. जटाशंकर पांडे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी जमुई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.  क़ृषि सेवा के नौ पदों पर सृजन किया गया है. बिहार जीविका निधि शक सरकारी संघ लिमिटेड के संविदा पर आधारित 653 पदों को सृजन प्रदान की गई.

फुलवारी नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल कर लिया गया है. दानापुर नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल किया गया. आरा में जलापूर्ति के लिए 138 करोड रुपए की मंजूरी दी गई. सिवान में जलापूर्ति के लिए एक अरब 13 करोड रुपए की मंजूरी. सासाराम में जलापूर्ति के लिए 76 करोड़ की मंजूरी. औरंगाबाद में 497 करोड रुपए की मंजूरी दी.

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सेवा से बर्खास्त

वहीं  समाज कल्याण विभाग में 190 पदों की सृजन मंजूरी भी कैबिनेट ने दी है. राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल के लागू वेट दरो को घटाया गया है. बिहार पॉलिटेक्निक  शिक्षा सेवा संशोधन 2025 को मंजूरी दी है. बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा संशोधन 2025 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है.  महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए संरक्षण पदाधिकारी नियुक्त किए जाने को मंजूरी है.

छज्जू बाग़ में पुलिस के बड़े अधिकारियों के लिए आवास बनाए जाने की भी स्वीकृति हुई है. जितेंद्र कुमार ड्रग इंस्पेक्टर पटना 5 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सहायक भू संपदा पदाधिकारी के 38 पद की मंजूरी  कैबिनेट ने दी है. बिहार में अक्षय पत्र फाऊंडेशन बैंगलोर मध्यान भोजन आपूर्ति करने के लिए नौबतपुर में जमीन दी गई.  सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद की मंजूरी दी है.

BPSC में लिपिक के लिए 15 पदों को मंजूरी

मध्य निषेध निरीक्षकों के वेतनमान में सुधार किया गया है. वहीं बिहार के प्रत्येक जिला में जिला आयोजन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय को मंजूरी दी है. भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत अग्निकांड से बचने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट (Nitish Cabinet) में एक अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे में बिहार लोक सेवा आयोग के लिए लिपिक के 15 पदों को मंजूरी प्रदान की गई है.

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरक्षण लिमिटेड में 818 पदों की सृजन की मंजूरी,  लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण   विभाग में सहायक  प्रशाखा  पदाधिकारी के 22 पदों को मंजूरी,  बिहार के पुल के मेंटेनेंस को लेकर 2025 नियम लाया गया है. बेगूसराय जिला में बरौनी रेलवे स्टेशन से तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच आरोबी बनने को मंजूरी दी गई है. पूर्वी चंपारण के मेहसी और चकिया रेलवे स्टेशन के बीच आर ओ बी बनेगा . गया में नया बाईपास बनाए जाने को मंजूरी दी गई है.


ये भी पढ़ें..

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा पोशाक

नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) ने महिला विकास मंत्रालय भारत सरकार से आंगनबाड़ी एक पोषण के प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय अन्य महान अभियान के तहत विभिन्न जनजातीय क्षेत्र में सुकृत्व 10 नए आंगनबाड़ी केदो के निर्माण मंजूरी दी गई है. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी पोशाक मिलेगा इसको लेकर मंजूरी दी गई है. राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक के लिए दो पदों को मंजूरी दी गई है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News