होमरोजगारBihar Teacher News : BPSC TRE 4 में होगी 90,000 से अधिक...

Bihar Teacher News : BPSC TRE 4 में होगी 90,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीखें

BPSC TRE 4.0 के अंतर्गत बिहार में शिक्षक (Bihar Teacher) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 90,000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के अनुसार, TRE 3.0 के लगभग 22,000 रिक्त पदों को भी इस बार शामिल किया गया है.

आवेदन की तारीखें और परीक्षा शेड्यूल

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावित तारीख 10 जुलाई 2025 है. आवेदन प्रक्रिया लगभग 30 दिन चलेगी. हालांकि अभी तक इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में किया जाएगा और परिणाम सितंबर तक घोषित किए जाने की संभावना है.


ये भी पढ़ें..

TRE 4.0 की परीक्षा होगी कठिन

बिहार में अब शिक्षक (Bihar Teacher) बनना आसान नहीं. इस बार की परीक्षा को पिछले चरणों की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण बनाया जा रहा है. खासतौर पर हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों को कठिन किया जाएगा ताकि उम्मीदवारों की भाषा क्षमता और लेखन में दक्षता परखी जा सके.

शैक्षणिक योग्यता – कक्षा के अनुसार

  • कक्षा 1–5: 12वीं पास + DElEd + CTET-1/BTET-1
  • कक्षा 6–8: ग्रेजुएशन + DElEd/B.Ed + CTET-2/BTET-2
  • कक्षा 9–10: संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed + STET-1
  • कक्षा 11–12: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed + STET पेपर-2

रिक्त पदों की स्थिति

फिलहाल राज्य में करीब 5.65 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि जरूरत लगभग 7 लाख शिक्षकों की है. इस भर्ती के बाद भी अनुमान है कि 60,000 पद खाली रह जाएंगे.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News