होममौसमBihar Weather : बिहार में आकाशीय बिजली से नौ लोगों की मौत,...

Bihar Weather : बिहार में आकाशीय बिजली से नौ लोगों की मौत, मौसम विभाग ने बीस जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश (Bihar Weather) ने गर्मी से राहत को दिलाई लेकिन, कुछ जगहों पर वज्रपात के कारण इलाके में मातम पसर गया. सोमवार को वज्रपात के कारण नौ लोगों की मौत हुई है. इसमें बक्सर में चार, पश्चिम चंपारण में तीन और लखीसराय व कैमूर में एक-एक शख्स की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मौसम विभाग (Bihar Weather) ने पहले ही बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया था.

सोमवार को पटना मौसम विज्ञान (Bihar Weather) केंद्र ने भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जमुई, वैशाली, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के लोगों से मौसम विभाग ने सावधान रहने की अपील की है. मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. पटना में सुबह से ही धूप निकली है. लोग यहां आज भी बारिश के इंतजार में हैं. उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है.

बक्सर में चार लोगों की मौत

बक्सर जिले के अलग-अलग हिस्सों में ठनका के चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई. वहीं करीब पांच युवक झुलस गए. इनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना के चौसा थाना घाट के समीप तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं राजपुर थाना के दवेढ़ियां गांव में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है. दोपहर दो बजे के लगभग अचानक मौसम बदला. बादल गरजने के साथ थाना घाट चौसा के समीप बिजली गिर पड़ी.

वहां कुछ लोग भैंस चरा रहे थे. पास में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इस दुर्घटना में विरेन्द्र गोंड (50) पिता स्व सूरज गोंड, मिथिलेश राम (22) बलिराम राम एवं श्रीभगवान उर्फ झोला यादव (50) निवासी नरबतपुर की मौत हुई है. घायलों में सोनू राम (18) पिता नंदजी राम, लालू राम (18) पिता बलिराम राम, नीरज कुमार (उम्र लगभग 18 वर्ष) पिता अमर भारती एवं अमित कुमार चौधरी (30) पिता उपेन्द्र चौधरी शामिल हैं.


ये भी पढ़ें..

पश्चिम चंपारण में तीन लोगों की मौत

पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत सुअरछाप गांव में धान की रोपनी करने के दौरान व्रजपात से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. वहीं पांच लोग झुलस गए. इधर, रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवाल मठिया गांव में आम के बागीचे में खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। गांव में मातमी सन्नाटा और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

घटना उस समय हुई जब गांव के बच्चे गांव से सटे आम के बागीचे में खेल रहे थे. दोपहर में मौसम अचानक बदला और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई. उसी दौरान बिजली सीधे बच्चों के बीच गिर पड़ी. लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक 22 वर्षीय शमीम अंसारी और 11 वर्षीय अजीम मियां की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

लखीसराय में किसान की मौत

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरवा गांव में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय विदेशी यादव की दर्दनाक मौत हो गई. वह खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कैमूर में महिला की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत देवकली गांव से जहां एक महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई है. मृत महिला की पहचान देवकली गांव निवासी राजकुमार राम की 36 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि आज दोपहर सोमवार के दिन करीब 1:30 बजे के आसपास बारिश हो रही थी, उसी क्रम में इंदु देवी घर के बाहर रखे उपले (गोइठा) को तिरपाल से ढकने के लिए गईद. तभी आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News