होमताजा खबरNitish Kumar : राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य राकेश सिंह पटेल ने...

Nitish Kumar : राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य राकेश सिंह पटेल ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

सोमवार को जदयू की राजनैतिक सलाहकार समिति के सक्रिय सदस्य सीवान निवासी राकेश सिंह पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनके आवास एक अणे मार्ग में शिष्टाचार भेंट की.

इस मुलाकात के दौरान राकेश सिंह पटेल ने सीवान जिले में चल रही वर्तमान विकास योजनाओं और भावी संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा मुख्यमंत्री से की. ज्ञात हो की राकेश सिंह पटेल जमीनी स्तर से जुड़े एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो सीवान में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और जनसरोकार की बातों को को सरकार तक पहुँचाने में सदैव अहम भूमिका निभाते रहे हैं.


ये भी पढ़ें..

सिवान के राजनितिक हालातों से अवगत हुवे सीएम

सीवान के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सकारात्मक सोच को मुख्यमंत्री ने काफी सराहा. ज्ञात हो की राकेश जदयू के समर्पित कार्यकर्ता है और मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते है, इस मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री कों सीवान के वर्तमान राजनितिक हालातों सम्भावनाओं व दूरगामी परिणामों की भी जानकारी दी.

हालांकि राकेश हर राजनैतिक कार्यकर्ता की तरह इस बार चुनावी समर में उत्तर कर दो-दो हाथ करना चाहते है. परन्तु उनका हर कार्य अपनी पार्टी की निती व सिद्धांतों के अनुकूल होता है. वह जदयू के एक सच्चे सिपाही की तरह मुख्यमंत्री नितीश में अपनी आस्था रखने के लिए जाने जाते है. सीवान के युवाओं कों भी राकेश सिंह पटेल से काफी उम्मीदें है जिस पर वह सदैव खरा उतरने की कोशिश करते पाए जाते है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News