होमयोजनाSamajik Suraksha yojana : बिहार चुनाव के पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक,...

Samajik Suraksha yojana : बिहार चुनाव के पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, जुलाई से महिलाओं-बुजुर्गों को देंगे हर महीने 1100 रुपए

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की. बिहार सरकार ने अब महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजना (Samajik Suraksha yojana) के तहत 400 रुपए की जगह 1100 रुपए की पेंशन राशि हर महीने देने का फैसला लिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा-‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Samajik Suraksha yojana) के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।

जुलाई महीने से मिलेगी पेंशन की राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बताया कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा- ‘वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

विधानसभा चुनाव के पहले मास्टरस्ट्रोक

राजनीतिक जानकार बिहार सरकार के इस फैसले को विधानसभा के पहले का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं. चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाना, नीतीश कुमार और एनडीए के पक्ष में एक सकारात्मक माहौल बना सकता है.


ये भी पढ़ें..

  1. जिला परिषद अध्यक्ष से लेकर मुखिया तक की बढ़ गई सैलरी, मनरेगा के तहत अब 10 लाख तक योजनाओं को दे सकेंगे मंजूरी
  2. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, जाने कब मिलेगी बीस लाख महिलाओं को बकाया राशि
  3. बिहार में तेजस्वी लाएंगे माई-बहिन मान योजना, महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये,चुनाव से पहले राजद का बड़ा सियासी दांव’

झारखंड चुनाव परिणाम में भी मंईयां सम्मान की बड़ी भूमिका

देश के विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ महीनों में संपन्न विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना ने विभिन्न दलों को सत्ता में लाने में बड़ी भूमिका निभाई. दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना चुनाव परिणाम में महत्वपूर्ण साबित हुए. वहीं झारखंड में भी पिछले वर्ष नवंबर में संपन्न चुनाव में मंईयां सम्मान योजना ने हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी में बड़ी भूमिका निभाने का काम किया.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News