होमताजा खबरUpendra Kushwaha News : उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी...

Upendra Kushwaha News : उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिया था नाम

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने शनिवार को सिवान से गिरफ्तार किया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राकेश कुमार तिवारी है और वह दरौली थाना क्षेत्र के दून गांव का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुशवाहा की पार्टी का कार्यकर्ता भी रहा है. और पूर्व में वह कुशवाहा की पार्टी से जुड़ा हुआ भी था, वह कुशवाहा के हालिया एक बयान से खफा था, इसलिए लॉरेंस के नाम पर उसने धमकी दी. हालंकी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सिवान जिला अध्यक्ष ने इस बात को पुष्टि करते हुवे बताया कि कुशवाहा को धमकी देने वाला राकेश कुमार तिवारी पूर्व से लेकर अब तक, पार्टी का ना ही किसी विंग का पदाधिकारी था, और ना ही वह कार्यकर्ता हैं. वह अपने आपको पुलिसिया कारवाई से बचने के लिए उल जुलूल बाते कर रहा हैं.

नहीं मिला लॉरेंस गैंग से कनेक्शन का सबूत: पुलिस

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पटना के एसएसपी से तुरंत इस पर संज्ञान लेने की मांग की थी. इसके बाद पटना पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की गंभीरता से जांच की. 48 घंटे के भीतर ही आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उसकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से संलिप्तता नहीं पाई गई है.


ये भी पढ़ें..

दो दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि दो दिन पहले देर रात उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को जान से मारने की धमकी मिली थी. सांसद ने बताया एक्स पर बताया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गई थी. एक घंटे में कई बार फोन किया गया और एसएमएस भेजा गया था. इसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गई है.

10 दिन में तुम्हें मार देंगे’ का आया है मैसेज

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की रात एक घंटे के भीतर कई बार जान मारने की धमकी भरे फोन आए. एक मैसेज में भी आया, जिसमें लिखा है कि ‘10 दिन में तुम्हें मार देंगे’. कुशवाहा ने बताया कि धमकी देनेवाला खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बता रहा था और कह रहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो. हालांकि इस घटना की जानकारी उन्होंने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इससे पहले पप्पू यादव को आ चुकी है धमकी

उपेंद्र कुशवाहा को यह धमकी तब मिली है जब शुक्रवार 20 जून को पीएम मोदी की सीवान में रैली है. उसी रैली में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा सीवान जा रहे थे. तभी उन्हें फोन पर धमकी मिली है. इससे पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्वोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिली थी. हालांकि बाद में कोई स्थानीय शख्स निकला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को इस मामले में भी किसी स्थानीय के होने की आशंका है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News