रोहतास जिले (Rohtas) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहा निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार कर लिया हैं. गौरतलब है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इस दौरान पूरे बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके.

इस दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के द्वारा 18000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी. आरोपी रोहतास जिला (Rohtas) में दावथ प्रखंड में राजस्व कर्मचारी है.
जमीन मोटेशन के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा था पिंटू
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार परिवादी पिंटू कुमार जमीन के मोटेशन के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में दर्ज करायी कि आरोपी राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के द्वारा जमीन मोटेशन करने के एवज में 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया. प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई.
ये भी पढ़ें..
- Raniganj BDO Arrested : निगरानी के हत्थे चढ़ गए BDO साहब, डेढ़ लाख लिए थे घूस
- बिहार में 70 हजार रुपये घूस लेते BDO को निगरानी ने दबोचा, फरवरी में होने वाली थी शादी
- Patna News : पटना में कृषि विभाग के अधिकारी ले रहे थे रिश्वत, निगरानी टीम ने धर दबोचा
चार बार दो-दो की गिरफ्तारी, कुल नौ भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा
रोहतास (Rohtas) के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अब तक निगरानी की कुल पांच कार्रवाई हो चुकी हैं, जिनमें से चार बार दो-दो घूसखोरों को एक साथ गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल नौ सरकारी कर्मचारी और जनसेवक घूसखोरी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं.

पिछली प्रमुख कार्रवाइयां इस प्रकार हैं-
- वर्ष 2013 : सूर्यपुर प्रखंड के शिवोबहार पंचायत की सरपंच संजू देवी और उपसरपंच विजयमल यादव को एक साथ गिरफ्तार किया गया.
- 24 मार्च 2023 : दावथ के चकबंदी कार्यालय में कार्रवाई कर चकबंदी पदाधिकारी सुशील कुमार और कार्यालय भवन के मकान मालिक अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया.
- 19 जून 2025 : बिक्रमगंज बीईओ सुधीर कांत शर्मा और उनके लेखा सहायक सुभाष कुमार की गिरफ्तारी.
- 26 जून 2025 : दावथ अंचल में राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और दलाल सुनील कुमार सिंह की गिरफ्तारी.

