होमअपराधPatna News : पटना में साली से रेप के आरोप में जीजा...

Patna News : पटना में साली से रेप के आरोप में जीजा गिरफ्तार

पटना (Patna) के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में जीजा पर अपनी नाबालिग साली से रेप का आरोप लगा है. घटना 12 जुलाई की है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पीड़ित साली ने बताया कि जीजा के घर पर गई थी.

इसी दौरान उसने रूम में बंद कर के जबरन यौन संबंध बनाया. दोनों का घर पास में ही है. आरोपी का नाम रमेश है. मोबाइल दुकान में काम करता है.

पीड़िता की बहन बोली- मेरा पति निर्दोष है

आरोपी की पत्नी ने बताया कि मैंने पति का इस तरह का कैरेक्टर नहीं देखा. झूठे आरोप में फंसा रही है. लड़की लगातार बयान बदल रही है. रिश्ते में मेरी चचेरी बहन लगती है. वहीं, लड़के की मां ने कहा कि पैर पकड़कर माफी भी मांगी हूं, लेकिन उसकी मौसी नहीं मान रही है.


ये भी पढ़ें..

FSL टीम ने की जांच

पटना (Patna) FSL की टीम ने जांच की है. घटनास्थल से चादर और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना 12 जुलाई की रात की है. आज पुलिस को सूचना मिली है, तो कार्रवाई हुई है. FSL की टीम भी जांच की है.

दनियावां की रहने वाली पीड़िता की चचेरी बहन ने 2024 में आरोपी जीजा रमेश कुमार (18) से लव मैरिज की थी. दोनों ने पटना के हनुमान मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 26 जून 2025 को उनको एक बच्ची हुई है.

चाची के घर आने के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां

पत्नी ने बताया कि वह अपनी चाची के घर पर आया करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. बर्थ डे पर शैलेश ने मंदिर में शादी कर ली थी. इसके बाद दोबारा परिजन ने आपसी सहमति से सामाजिक तौर पर दूसरी बार शादी कराई. तब से दोनों साथ साथ हैं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News