होमताजा खबरTatkal Ticket Booking : तत्काल टिकट के लिए रेलवे का नया नियम,...

Tatkal Ticket Booking : तत्काल टिकट के लिए रेलवे का नया नियम, बुक करने से पहले जाने पूरी प्रक्रिया

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक हैं. रोजाना लाखों-करोड़ों लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे यात्रियों को अच्छी और बेहतर सुविधा देने के लिए समय समय पर अपने कई नियम में बदलाव करता रहता है. अभी हाल ही में भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई से नए नियम लागू किए थे. इसमें टिकट बुकिंग से लेकर टिकट की कीमतों में बदलाव तक के नियम शामिल थे. आज यानी 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट (Tatkal Ticket)  को लेकर भारतीय रेलवे का एक नया नियम लागू हुआ है. आइए जानते हैं.

रेलवे का नया नियम

आज यानी 15 जुलाई से लागू नए नियम के अनुसार, अब यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन करना होगा यानी ऑनलाइन तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) बुकिंग के लिए अब यात्रियों को आधार कार्ड से जुड़ें मोबाइल नंबर पर आए OTP से अपना वेरिफिकेशन करना होगा. तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) के इस नए नियम से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी. साथ में आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में भी आसानी हो जाएगी.


ये भी पढ़ें..

एजेंट नहीं बुक कर पाएंगे टिकट

तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) बुकिंग की शुरुआत सुबह हो जाती है लेकिन शुरुआती 30 मिनट में ही एंजेट्स द्वारा ज्यादातर टिकट बुक कर दिए जाते हैं. ऐसे में आम लोगों को टिकट मिलने में दिक्कत होती है. इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने नया नियम निकाला है, जिसके अनुसार, अब एंजेट शुरुआती 30 मिनट में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. एसी के लिए तत्काल टिकट बुकिंग 10 बजे शुरू होती है. वहीं नॉन एसी के लिए तत्काल टिकट बुकिंग 11 बजे शुरू होती है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News