वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए एक BLO ने पैसे की मांग कर दी. बीएलओ गौरी शंकर के खिलाफ मामला दर्ज (BLO Arrested) करने का आदेश दे दिया गया हैं. मामला गया जिले के मानपुर प्रखंड का हैं, जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पैसे मांगने का वीडियो वायरल हुआ है. नौरंगा मध्य विद्यालय के उर्दू बूथ संख्या 119 के बीएलओ गौरी शंकर खुलेआम ऑनलाइन पैसे वसूल (BLO arrested) रहे थे, जिसका वीडियो एक युवक ने बना लिया.

वीडियो वायरल होने के बाद मानपुर बीडीओ के आदेश पर बीएलओ गौरी शंकर के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है.
चाय-पानी के नाम पर वसूली
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) गौरी शंकर पर आरोप है कि वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ग्रामीणों से चाय पानी के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे. खास बात यह है कि ये पैसे ऑनलाइन (UPI) माध्यम से वसूले जा रहे थे.

ये भी पढ़ें..
- Tatkal Ticket Booking : तत्काल टिकट के लिए रेलवे का नया नियम, बुक करने से पहले जाने पूरी प्रक्रिया
- Patna News : पटना में साली से रेप के आरोप में जीजा गिरफ्तार
- बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नए नियम,1 जुलाई से लागू हो जाएंगे ये 4 कड़े कानून
वीडियो वायरल, बीएलओ के खिलाफ मामला दर्ज
बीएलओ की ओर से पैसे की मांग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो में बीएलओ गौरी शंकर खुद यह स्वीकार करते दिख रहे हैं कि वे चाय पानी के लिए पैसे ले रहे हैं. हालांकि, द भारत न्यूज़ इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, मानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) वेद प्रकाश ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल प्रभाव से मुफस्सिल थाना में बीएलओ गौरी शंकर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
बीडीओ वेद प्रकाश ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है और इसके लिए पैसे लेने का कोई प्रावधान नहीं है. यह घटना चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाती है और अधिकारियों ने ऐसे कृत्यों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है.


