होमताजा खबरVoter List : BLO ने आपका गणना प्रपत्र जमा किया या नहीं,...

Voter List : BLO ने आपका गणना प्रपत्र जमा किया या नहीं, फटाफट चेक करें

बिहार में चल रहे एसआईआर अभियान में अब तक 94.68% मतदाताओं (Voter List) का सत्यापन हो चुका है. अब यह अभियान अपने अंतिम चरण में है और केवल 7 दिन बाकी हैं. कुल 36 लाख 86 हजार 971 मतदाता हैं, जिनसे बीएलओ संपर्क नहीं कर पाए हैं, जिनका रिकॉर्ड संदिग्ध पाया गया है.

चुनाव आयोग के अनुसार इसमें 12 लाख 71 हजार 414 मतदाता शायद अब जीवित नहीं हैं. वहीं, 18 लाख 16 हजार 306 मतदाता ऐसे हैं, जो शायद स्थायी रूप से किसी और जगह चले गए हैं. 5 लाख 92 हजार 973 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिनका नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज है, और 6,978 ऐसे मतदाता हैं, जिनका कोई भी पता या जानकारी नहीं मिल सकी है.

आपका नाम वोटर लिस्ट (Voter List) में जुड़ा की नहीं ! निचे चेक करें

मतदाताओं (Voter) का सत्यापन करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा हैं. ये काम BLO को सौपा गया है. जो आपसे प्रपत्र भर कर जमा करेंगे. गणना प्रपत्र आपका जमा हुवा या नहीं चेक करें.

  1. सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://voters.eci.gov.in/home/enumFormTrack#
  2. लिंक खुलने के बाद आपको इनुम्रेशन फॉर्म स्टेटस (Enumeration Form Status) का पेज दिखेगा.Voter List
  3. यहाँ आपको अपना राज्य और मतदाता संख्या भरनी होगी.
  4. उसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका वोटर लिस्ट स्टेट्स दिख जायेगा.
  5. स्टेट्स में यदि दिख रहा है की आपका गणना प्रपत्र जमा हो गया है. तो ये आपके लिए अच्छी खबर हैं. अन्यथा अपने नजदीकी BLO से तुरंत संपर्क करें.

ये भी पढ़ें..

7 दिन में 41 लाख 10 हजार 213 लोगों का किया जाएगा सत्यापन

अब तक 7 करोड़ 48 लाख 59 हजार 631 मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं (Voter List) का 94.68% है. वहीं, अभी भी 41 लाख 10 हजार 213 मतदाताओं से फॉर्म प्राप्त होना बाकी है, यानी करीब 5.2% काम शेष है. जिसे पूरा करने के लिए अब मात्र 7 दिन बचे हुए है.

25 जुलाई तक हर संदिग्ध मतदाता की पुष्टि जरूरी

यह एजेंट्स 25 जुलाई तक सभी ऐसे मतदाता की स्थिति की पुष्टि करेंगे और प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म प्रमाणित कर जमा कर सकेंगे. ताकि कोई भी योग्य मतदाता नाम से वंचित न रहे और गलत व्यक्ति को हटाया जा सके.

1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट होगी जारी

निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Voter List) प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों को यह मौका मिलेगा कि वे लिस्ट में किसी गलती को ठीक करवा सकें या किसी छूटे हुए नाम को जोड़ने के लिए आवेदन दे सकें. इसके लिए उन्हें पूरा एक महीना, यानी 31 अगस्त 2025 तक का समय दिया जाएगा.

अंतिम वोटर लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित होगी

इसके बाद 25 सितंबर 2025 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच कर उनका समाधान किया जाएगा. फिर 30 सितंबर 2025 को अंतिम वोटर लिस्ट (Voter List) प्रकाशित की जाएगी, जिसकी प्रतियाँ भी सभी राजनीतिक दलों को मुफ्त में दी जाएंगी और यह लिस्ट फिर से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी सार्वजनिक की जाएगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News