समस्तीपुर में विजिलेंस की टीम ने महिला थाने में छापेमारी की है. घूस लेने के आरोप में थाना प्रभारी (Mahila Thana Prabhari) और उसके चालक को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी ने पीड़ित से 20000 राशि की मांग की थी.

अभियान का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी कर रहे हैं. छापेमारी की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडे भी महिला थाना पर पहुंचे हैं. सभी विजिलेंस और जिला पुलिस के पदाधिकारी महिला थाने में कार्रवाई करने के लिए पहुंचे.
निगरानी विभाग के डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि निगरानी विभाग को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने जानकारी दी. उसने बताया कि उनके गांव की एक महिला ने महिला थाने में एक आवेदन दिया था.

पीड़ित को नोटिस जारी कर बुलाया था थाने
आवेदन दिए जाने के बाद महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी (Mahila Thana Prabhari) ने राजीव रंजन को नोटिस कर थाने पर बुलाया. आरोप है कि थाने पर बुलाए जाने के बाद पुलिस कर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की. इस मामला को सलटाने के लिए पहले 40,000 रुपए की मांग की गई. हालांकि बाद में यह मामला 20,000 में सेटल हो गया.
घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. राजीव रंजन की ओर से 10 जुलाई को इस मामले में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई. पूरे मामले का अनुसंधान किया गया तो मामला सत्य पाया गया.
ये भी पढ़ें..
- बिहार पुलिस में 4361 पदों पर ड्राईवर की बहाली, आवेदन से लेकर अंतिम डेट तक जाने पूरी प्रक्रिया
- Rohtas News : निगरानी के रडार में फस गया राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Bihar News: बांका में 20 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
- वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के बदले घूस लेते BLO गिरफ्तार, UPI से लिया चाय-पानी का पैसा
20000 रुपए देने के बाद हुई गिरफ्तारी
निगरानी के बताए अनुसार राजीव रंजन ने महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी और चालक गुड्डू कुमार को ₹20000 दिए. इसकी जानकारी जैसे ही निगरानी को मिली. विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला थाना अध्यक्ष और उनके चालक को पुलिस हिरासत में पटना ले जाया जा रहा है.


