होमअपराधChandan Mishra murder case : कुख्यात चन्दन मिश्रा हत्याकांड में 3 गिरफ्तार,...

Chandan Mishra murder case : कुख्यात चन्दन मिश्रा हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, 10 लाख में शेरू ने तौसीफ को दी थी हत्या की सुपारी

पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या (Chandan Mishra murder case) के मामले में शेरू गैंग के कुछ शूटर्स पकड़े गए हैं. ADG कुंदन कृष्णन ने कहा- पूछताछ के लिए कोलकाता के न्यू टाउन से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पटना पुलिस और STF की टीम ने मिलकर पश्चिम बंगाल में ये कार्रवाई की है. बता दें कि चंदन मिश्रा की हत्या में शेरू गैंग का नाम आ रहा है. शेरू फिलहाल पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू ने 10 लाख में चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी दी थी. वहीं पटना में लापरवाही बरतने वाले 1 दरोगा, 2 ASI और 2 सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया हैं.

बिहार की जेल से रची गई चंदन के मर्डर की प्लानिंग

सूत्रों के अनुसार बिहार STF और बंगाल STF की टीम पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल गई थी. वहां जेल में बंद ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान शेरू सिंह से STF को कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी की मिली है. बिहार की एक जेल में बंद इसके एक गुर्गे ने चंदन मिश्रा की हत्या (Chandan Mishra murder case) करवाने की प्लानिंग की थी. सूत्रों की माने, शेरू ने 10 लाख में तौसीफ को बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी दी थी.

शूटर वारदात से 3 दिन पहले ही समनपुरा पहुंच गए थे. उन्होंने पारस अस्पताल के पीछे एक अपार्टमेंट में ठिकाना बनाया था. यह ठिकाना समनपुरा के ही एक बदमाश ने दिलाया था. हर दिन अस्पताल की रेकी की जाती थी. जांच में पता चला है कि पारस अस्पताल के कुछ स्टाफ से तौसिफ का पहले से परिचय था. कुछ महीने पहले उसका एक दोस्त पारस में ही भर्ती था. वह उससे मिलने अक्सर अस्पताल आता-जाता था. जांच टीम के घेरे में पारस अस्पताल के कुछ कर्मी भी हैं.

शुक्रवार को पुलिस ने पारस अस्पताल के कुछ कर्मियों से पूछताछ की है. अस्पताल प्रशासन से पुलिस सिक्योरिटी में तैनात कर्मियों की सूची मांगी है. पुलिस ने समनपुरा से जिशान सहित पांच युवकों को उठाया है. सभी से पूछताछ हो रही है. पुलिस पटना, आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कुछ इलाके में छापेमारी कर रही है.

जेल में शेरू और तौसीफ की दोस्ती हुई थी

सूत्रों के मुताबिक, शेरू ने तौसिफ को सुपारी दी थी. शेरू अभी पुरुलिया जेल में है. पहले वह बेऊर जेल में था. वहीं उसकी मुलाकात शूटर तौसिफ से हुई थी. जेल में दोनों के बीच दोस्ती हुई. कुछ महीने पहले तौसिफ जेल से छूटा था. इसके बाद शेरू ने पुरुलिया जेल से ही तौसिफ से संपर्क किया. योजना बताई. पुलिस की एक टीम शेरू से पूछताछ करने लिए जल्द ही पुरुलिया जेल जाएगी.

कुख्यात चंदन (Chandan Mishra murder case) 3 जुलाई को पेरोल पर बाहर आया था. 18 जुलाई की शाम तक उसे बेऊर जेल में वापस जाना था. उसे पिता और खुद के इलाज के लिए पेरोल मिला था. इस दौरान वह कई दिनों तक गांव में रहा. पारस अस्पताल के सीसीटीवी में जो पांच शूटर दिख रहे हैं, उसमें से दो चंदन से मिलने सोनवर्षा स्थित उसके घर गए थे.


ये भी पढ़ें..

शूटर्स को पनाह देने वाले 6 आरोपी पकड़े गए

चंदन की हत्या में शूटर्स को पनाह देने वाले, हथियार और बाइक मुहैया कराने वाले छह बदमाशों से देर रात पुलिस की विशेष टीम पूछताछ करती रही. पुलिस ने फुलवारी, समनपुरा, बक्सर और आरा में छापेमारी कर शुक्रवार को 8 संदिग्धों को उठाया था. दो को पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. छह के शामिल होने के कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं.

हत्या के बाद बहन को गया पहुंचाया फिर भागा

घटना के बाद तौसिफ अपने घर गया. वहां बहन से बोला कि चलो तुमको ससुराल छोड़ देते हैं. इसके बाद बहन को गया स्थित उसके ससुराल पहुंचाया. बहन के ही फोन से किसी से बात की. फिर गया से फरार हो गया. पुलिस की टीम तौसिफ के पिता, उसकी बहन और उसके दो दोस्तों से पूछताछ कर रही है. पुलिस समनपुरा में निशु खान के घर पर भी छापेमारी की है.

2 FIR, डॉक्टर और स्टाफ पर भी केस

चंदन मिश्रा हत्याकांड (Chandan Mishra murder case) में शास्त्रीनगर थाना में दो केस दर्ज किया गया है. पहली FIR चंदन के पिता मंटू मिश्रा ने दर्ज कराई है. उन्होंने डॉक्टर पिंटू और पारस अस्पताल के स्टाफ पर संदेह जताया है. उनका आरोप है कि 16 जुलाई को डिस्चार्ज होना था. लेकिन डॉक्टरों ने 17 जुलाई की तारीख दी.

उन्होंने फुलवारी शरीफ के तौसिफ उर्फ बादशाह, बक्सर के बलवंत सिंह और मोनू को भी नामजद किया है. दूसरी एफआईआर अस्पताल में चंदन के अटेंडेंट दुर्गेश पाठक के बयान पर दर्ज की गई है. दुर्गेश के पैर के अंगूठे में गोली लगी है. दुर्गेश ने पुलिस से कहा कि घटना के बाद वह चिल्लाता रहा लेकिन पारस के स्टाफ 15 मिनट बाद कमरे में आए. पुलिस डॉ. पिंटू से भी पूछताछ करेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News