बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक हुई. इसमें विधायकों के लिए लंच में मटन (Mutton Party) का इंतजाम किया गया था. सावन की दूसरी सोमवारी पर विधायकों के लिए ये व्यवस्था की गई थी. सावन महीने में मटन को विधायक देखते रहें. ये खबर दैनिक भासकर ने लिखा हैं

ये खबर दैनिक भासकर ने लिखा हैं, इस पार्टी में पत्रकार भी मौजूद थे. कहीं कोई फोटो ना ले ले इस डर से JDU के मंत्री अलग बैठकर मटन खाते दिखाई दिए. डिप्टी CM सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने लंच में फलाहार लिया.
बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा
NDA की बैठक में विधायकों के लिए लंच में मटन की व्यवस्था पर बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावरु ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ‘कौन क्या खा रहा है, क्या नहीं खा रहा है, ये मुद्दा नहीं है. बिहार में असली मुद्दा ये है कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है.’

‘वो बकरा मारे मुर्गी मारे या मछली मारे, ये उनकी बात है. यहां दिनदहाड़े लोगों को मारा जा रहा है. साधारण हो या अमीर, सभी तरह के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े है.’ ‘नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री रह गए है. असली मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे नरेंद्र मोदी और अमित शाह है. जब से इन दोनों ने बिहार को संभालना शुरू किया है, तब से प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और खराब हुआ है, क्राइम बढ़ा है.’
ये भी पढ़ें..
- Lallan Singh News : सावन में ललन सिंह ने दी मटन-भात की पार्टी, खाने के लिए टूट पड़े लोग
- बिहार के छपरा में हार्डवेयर कारोबारी को बदमाशों ने मारी 2 गोली, इलाज के दौरान मौत
- Chandan Murder Case : चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड की तैयारी
- गाड़ी पर ऊपर PK का पोस्टर और अंदर ‘बंटी-बबली’! देखते ही उड़ गए पुलिस के होश
जेडीयू संसद ललन सिंह ने भी सावन में दी थी मटन चावल की पार्टी
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) ने सावन महीने में लखीसराय में कार्यकर्ताओं के लिए मटन पार्टी (Mutton Party) रखी थी. ललन सिंह (Lallan Singh) जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड पहुंचे थे वहा उनकी एक सभा थी. उन्होंने मंच से मुस्कुराते हुए कहा, भोजन का बढ़िया इंतजाम है. जो सावन मनाता है. उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है. उसके लिए भी इंतजाम किया गया है.


