होमताजा खबरNew chief justice of bihar : पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस...

New chief justice of bihar : पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने विपुल एम पंचोली, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश विपुल एम पंचोली (New chief justice) को आज 21 जुलाई 2025 को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह आज सोमवार को राजभवन में आयोजित हुआ जहां राज्यपाल उन्हें सुबह 10:45 बजे शपथ दिलाया.

12:45 बजे ग्रहण करेंगे अदालत का कार्यभार

शपथ ग्रहण के बाद पटना हाईकोर्ट परिसर स्थित शताब्दी भवन में उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. यह समारोह दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा, जिसमें हाईकोर्ट के जज, अधिवक्ता, अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुख्य न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली अदालत का कार्यभार ग्रहण करेंगे. वो जस्टिस पार्थ सारथी के साथ डिवीजन बेंच में बैठकर अदालती कामकाज शुरू करेंगे.

1991 में गुजरात हाईकोर्ट में शुरू की वकालत

मुख्य न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ. उन्होंने अहमदाबाद के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में B.sc की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी कर 1991 में गुजरात हाईकोर्ट में वकालत शुरू की. अपने करियर के दौरान वे गुजरात हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता के रूप में भी कार्यरत रहे.

लंबे समय तक वकालत के बाद उन्हें गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया. बाद में उनका तबादला पटना हाई कोर्ट में हुआ, जहां 24 जुलाई 2023 को उन्होंने जज के रूप में कार्यभार संभाला. पटना हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्य करते हुए वे यहां के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश बने. उनके अनुभव, न्यायिक दक्षता और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें जुलाई 2025 में राष्ट्रपति द्वारा पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (New chief justice) के पद पर नियुक्त किया गया.


ये भी पढ़ें..

न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद

मुख्य न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली के नेतृत्व में पटना हाईकोर्ट से न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनके अनुभवपूर्ण नेतृत्व का स्वागत किया है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News