होमअपराधChandan Murder Case : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग...

Chandan Murder Case : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में तौसीफ को पिस्टल देने वाले बलवंत समेत दो घायल

बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. पटना के चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड (Chandan Murder Case) में शामिल अपराधियों के साथ मंगलवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ बिहिया थाना क्षेत्र में हुई है.

पुलिस व एसटीएफ की टीम ने अपराधियों को घेर लिया. इस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लगी. इससे वे घायल हो गए हैं, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

बिहिया-कटेया मार्ग पर नदी किनारे हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ सुबह करीब 5:45 बजे बिहिया-कटेया पथ पर एक नदी के पास हुई. मुठभेड़ में घायल बलवंत कुमार (22 वर्ष, निवासी लीलाधरपुर, बक्सर) और रविरंजन सिंह (20 वर्ष, निवासी चकरही, भोजपुर) को बिहिया अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बलवंत को हाथ और पैर में जबकि रविरंजन को जांघ में गोली लगी है.

बलवंत ने ही तौसीफ उर्फ बादशाह सहित अन्य को दिलाई थीं 10 पिस्टल

सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा की हत्या (Chandan Murder Case) में बलवंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वह शूटरों को लेकर पारस अस्पताल पहुंचा था और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह के संपर्क में था. बताया जा रहा है कि बलवंत ने ही तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य को 10 पिस्टल मुहैया कराई थी और पांच शूटरों को शेरू के कहने पर बुलाया गया था. हत्या की पूरी साजिश शेरू के इशारे पर रची गई थी.


ये भी पढ़ें..

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई और आरोपियों की तलाश

चंदन मिश्रा की हत्या (Chandan Murder Case) के बाद से पुलिस लगातार साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. कुछ नाम सामने आ चुके हैं, जिनकी धरपकड़ के प्रयास तेज हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार तौसीफ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी कटवा ली थी.

तीन दिन की रिमांड पर है तौसीफ

पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए तौसीफ उर्फ बादशाह समेत चार शूटरों को सोमवार को पटना लाया गया. इसके बाद तौसीफ को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 72 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर हुई. मंगलवार को पुलिस उसे बेऊर जेल से लाकर पूछताछ शुरू करेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News