नालंदा (Nalanda) के हरनौत थाने में तैनात दरोगा रामपुकार यादव ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना के बाद आनन-फानन में उनको स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उनको पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि थाना परिसर के बाथरुम में दरोगा ने खुद को गोली मारी है. रामपुकार ने सिर में गोली मारी, जो आर-पार हो गई थी. गयाजी जिले के इसरपुर के रहने वाले रामपुकार यादव (42) पिछले 2 साल से डायल-112 में तैनात थे. इसके पहले उनकी पोस्टिंग जहानाबाद में थी.
दरोगा ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली
घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा (Nalanda) सदर डीएसपी-2 समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. थाने के गेट को बंद कर दिया गया है. शाम 7 बजे के करीब नालंदा एसपी भारत सोनी भी हरनौत थाना पहुंचे है. सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ‘दरोगा ने सर्विस पिस्टल से खुद गोली मारी है. इसके बाद इलाज के लिए उनको पटना ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम के लिए शव को IGIMS भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.’

ये भी पढ़ें..

- Chandan Murder Case : चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड की तैयारी
- Bihar Crime News : बिहार के छपरा में हार्डवेयर कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजगीर के बाद कैमूर में बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज, पर्यटको के लिए मजे ही मजे
- शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU से विधानसभा चुनाव की तैयारी
- पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में तौसीफ को पिस्टल देने वाले बलवंत समेत दो घायल
- Madhubani News: मधुबनी में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, पंचायत ने कहा- 1.50 लाख लो, केस खत्म करो

