होमताजा खबरElectricity Connection News : अब एक ही घर में नहीं मिलेगा पत्नी,...

Electricity Connection News : अब एक ही घर में नहीं मिलेगा पत्नी, बेटा-बेटी, बहू के नाम से बिजली कनेक्शन, जाने क्या कहता हैं नया नियम

बिहार में नया बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) लेने का नियम सख्त हो गया है. अब पहले की तरह मकान मालिक अपनी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू के नाम से नया बिजली कनेक्शन नहीं ले सकेंगे. यदि एक मकान में पहले से कनेक्शन है, तो उसी परिसर में एक ही नाम से दोबारा कनेक्शन नहीं मिलेगा.

राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली खपत पर कोई शुल्क नहीं लिए जाने की घोषणा के बाद बिजली कंपनी ने नया कनेक्शन (Electricity Connection) जारी करने का नियम सख्त कर दिया है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने सभी विद्युत अधीक्षण अभियंताओं को इस आशय का पत्र जारी किया है.

नया कनेक्शन को लेकर बिजली कंपनी ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना हो सकती है कि कुछ उपभोक्ता, जिनकी मासिक खपत 125 यूनिट से अधिक है, अपनी खपत को विभाजित करने की मंशा से नए कनेक्शन के लिए आवेदन करें. उन्हें नया कनेक्शन जारी करने से पहले अभियंताओं को उनकी पूरी जांच करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय स्तर पर योजना के व्यापक प्रचार के लिए कैंप लगेगा. जीविका दीदीयों की सहभागिता ली जाएगी.


ये भी पढ़ें..

आपके लिए जरूरी बातें…

यदि किसी के पास पांच फ्लोर का मकान है. वह प्रत्येक तल के हिसाब से नया कनेक्शन ले सकता है?

एक परिसर में एक नाम से एक ही कनेक्शन (Electricity Connection) मिलेगा. पहले की तरह अपने बेटा, बेटी, पत्नी के नाम से अतिरिक्त कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई गई है. यदि बंटवारा पत्र होगा तो नया कनेक्शन जारी होगा.

यदि किसी का एक अपार्टमेंट में एक से अधिक फ्लैट है तो क्या?

अपार्टमेंट में फ्लैट की रजिस्ट्री अलग-अलग होती है. इस कारण, सेल डीड के आधार पर एक ही व्यक्ति के नाम से अलग-अलग नया कनेक्शन जारी किया जाएगा.

यदि किसी ने नया नियम बनने से पहले आवेदन दिया है तो उनका क्या?

जिनको अबतक नया कनेक्शन जारी नहीं हुआ है. उनको नए नियम के तहत ही नया कनेक्शन (Electricity Connection) मिलेगा.

किरायेदार को नया कनेक्शन मिलेगा?

हां, मकान मालिक और किरायेदार के बीच किरायानामा होने पर बिजली कंपनी के द्वारा नया कनेक्शन (Electricity Connection) जारी किया जाएगा. ताकि, किरायेदार भी 125 यूनिट छूट का लाभ ले सके.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले को लाभ कैसे?

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता को 125 यूनिट खपत होने के बाद से दैनिक शुल्क कटौती होगी। जुलाई महीने के 125 यूनिट का पैसा अगस्त में क्रेडिट किया जाएगा।

सौर उर्जा वालों को लाभ कैसे मिलेगा?

जिनके पास सौर उर्जा है. सौर उर्जा से उत्पादित बिजली यूनिट को घटाने के बाद 125 यूनिट घटाकर शेष खपत का बिल बनाया जाएगा.

125 यूनिट खपत होने पर क्या होगा? 125 यूनिट बिजली खपत होने पर कोई बिल नहीं देना होगा.

126 यूनिट बिजली खपत होने पर कितनी पैसा देना होगा ?

125 यूनिट पूरी तरह से मुफ्त है. अतिरिक्त 1 यूनिट का बिल पूर्व से लागू दर के हिसाब से भुगतान करनी होगी. इस पर इलेक्ट्रिक ड्यूटी और फिक्स चार्ज का पैसा उपभोक्तआ को भुगतान करना होगा.

8674 मेगावाट बिजली खपत का नया रिकॉर्ड बना

राज्य में बुधवार की रात 20:49 बजे बिजली की सबसे अधिक 8674 मेगावाट खपत हुई. इसके साथ ही नया खपत का रिकॉर्ड कायम हो गया. इससे पहले इस साल 12 जुलाई 2025 को नया रिकॉर्ड बना था. इस दिन 8560 मेगावाट बिजली खपत हुई थी. वहीं, पिछले साल में बिजली का पीक डिमांड 23 सितंबर 2024 को 8005 मेगावाट थी.

यदि पहले से मकान में फ्लैट के हिसाब से अलग-अलग बेटा, बेटी के नाम से कनेक्शन है तो उनका क्या होगा ?

उनका वहीं रहेगा. उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News