बक्सर (Buxar) में गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे अपने तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान चारों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने राजू पर पिस्तौल से फायर कर दिया. गोली लगते ही राजू जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना बक्सर (Buxar) नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ले की है. मृतक की पहचान नया बाजार निवासी बीरबल कुमार का बेटा राजू कुमार (21) के रूप में हुई है. वे दो भाइयों में बड़ा था. 3 अगस्त को वो बिहार पुलिस का परीक्षा देने वाला था. उसके पिता दूध बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं.
आरोपी युवक ने खुद पुलिस को दी जानकारी
घटना के बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले. लेकिन देर रात उन्हीं में से एक युवक ने खुद नगर थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और रातभर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरा युवक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें..
- DSP Transfer List : चुनाव से पहले बिहार में 55 DSP हुवे इधर से उधर, यहाँ देंखे पूरी लिस्ट
- Bihar Weather : बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने अपने जिले का हाल
लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस मौन हैं
हालांकि, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह बक्सर-कोचस स्टेट हाईवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोग दोषियों की गिरफ्तारी और वरीय पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं. सूचना पाकर नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.
लोगों का कहना है कि बक्सर (Buxar) नया बाजार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस महज औपचारिकता निभा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है. आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि स्थिति पूरी तरह शांत रखी जा सके.
पुलिस हिरासत में 2 आरोपी
नगर थानाध्यक्ष रमण रावत ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है. इस हत्याकांड में शामिल तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है. दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही फरार युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा. घटनास्थल से कई सबूत जुटाए गए हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.


