होमअपराधBihar Police News : बीस का चालीस करने के चक्कर में लुट...

Bihar Police News : बीस का चालीस करने के चक्कर में लुट गया बिहार पुलिस का जवान, ठग के ठगी से सब हैरान

बिहार पुलिस (Bihar Police) ने एक ठग को छह लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग ने परबता के रहने वाले बिहार पुलिस के जवान से नोट डबल करने के नाम पर 20 लाख रुपये का ठगी करके फरार हो गया था. गिरफ्तार हुआ ठग गोपाल कुमार कटिहार जिले के बरारी गांव का है रहने वाला है. फ़िलहाल वह पुलिस के गिरफ्त में हैं.

एक का डबल करने वाले दो ठगों में दूसरा ठग अनवर अभी फरार है. बताया जा रहा है कि दो महीने पहले बिहार पुलिस (Bihar Police) का सिपाही अंकेश कुमार झा ने परबता थाना में नोट को डबल करने के चक्कर में ठगी का शिकार होने का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

सिपाही ने बैंक से लोन लेकर दिए थे पैसे

बताया जा रहा है कि सिपाही (Bihar Police) अंकेश कुमार झा ठग गोपाल कुमार के झांसे में आ गए. उसके बाद उन्होंने बैंक से 15 लाख रुपये लोन लिए और घर में जमा पांच लाख मिलाकर 20 लाख रुपये उस ठग अनवर को दिए थे. ठग अनवर ने कहा था कि वह 20 लाख रुपये को डबल कर देगा. ठग ने सिपाही अंकेश को रुपये डबल करने के नाम पर एक बंडल पकड़ाकर फरार हो गया.

सिपाही ने जब उस बंडल को खोला तो वह उसमें केवल कागज थे. इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया. गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ठग अनवर की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.


ये भी पढ़ें..

आज के दौर में त्वरित लाभ पाने के चक्कर में बहुत ऐसे लोग है जो लगातार ठगे जा रहे हैं. और ऐसे में उनकी मेहनत की गढ़ी कमाई एक झटके में धुवाँ हो जाती हैं. सजग रहे सावधान रहे.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News