होमताजा खबरVoter List Check : बिहार निर्वाचन आयोग ने अपलोड किया ड्राफ्ट वोटर...

Voter List Check : बिहार निर्वाचन आयोग ने अपलोड किया ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, यहां से कीजिए चेक आपका नाम है या नहीं

बिहार के लाखों-करोड़ों वोटरों (Voter List) की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. सबके मन में यही सवाल है कि बिहार SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 में उनका नाम बचा या कट गया. लोग एक दूसरे से इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में लगे हैं. चुंकि एक अगस्त 2025 यानी आज ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश किया जाना है. ऐसे में लोगों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल है, वो ये कि चेक करें तो कहां से?

जानिए कैसे चेक करें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Voter List)

बिहार वोटर लिस्ट (Voter List) SIR Draft 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Google पर CEO Bihar Search करना होगा. इसमें सबसे पहले Chief electoral officer का लिंक दिखेगा. अगर आप डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html पर जाना होगा. इसी में आपको ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मिलेगा. लेकिन ठहरिए, इतने से ही काम नहीं होगा. पहले आप वेबसाइट की ये तस्वीर देख लीजिए.

इसी पेज पर मिलेगा लिंक

इसके बाद इसी पेज पर आपको स्क्रॉल करना होगा. आप जैसे ही नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो आपको नीचे में करेंट अपडेट्स (Current Updates) का ऑप्शन मिलेगा. इसके ठीक नीचे आप देखेंगे तो आपको Supplement Revision-2 Electoral Roll w.r.t. 01.04.2025 लिखा दिखेगा. इसको क्लिक करते ही एक नया विंडो खुल जाएगा.

2

ये भी पढ़ें..

इसके बाद जाना होगा इस दूसरे लिंक पर

क्लिक करने के बाद आप सीधे इस लिंक पर जाएंगे. ये लिंक है https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 … इस वेबसाइट पर जाने से पहले आपको कुछ जानकारियां दुरुस्त कर लेनी होंगी. पहला जिला, फिर उसमें आपकी विधानसभा कौन सी है. इसके बाद आपका बूथ नंबर क्या है. इन तमाम जानकारियों को पहले ही कंप्यूटर में टाइप करके या कागज में लिख कर रख लीजिए. नीचे दी गई तस्वीर वेब लिंक की है.

इसी में आपको ये सारी जानकारियां भरनी होंगी. जैसे रज्य, जिला, उसके बाद अपने विधानसभा की संख्या, उसके बाद भाषा और रोल टाइप में SIR DRAFT 2025. भरते ही निचे में तमाम विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या दिख जाएगी. उसे सेलेक्ट करके कैप्चा वाले कोड को भरने के बाद डाउनलोड सलेक्ट पीडीऍफ़ फाइल पर क्लिक कर देना हैं. आपका वोटर लिस्ट (Voter List) पूरा खुल जायेगा. इसके बाद आप आपना नाम चेक कर सकते हैं.

3

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News