अरवल में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. अरवल (Arwal) के कुर्था ब्लॉक सर्वे कार्यालय में तैनात दो सर्वे अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपियों के नाम रविराज और स्वाती चौरसिया हैं.

निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, अरवल (Arwal) कुर्था निवासी गौरव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सर्वे पर्चा निर्गत करने के एवज में दोनों सर्वे अमीन 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन हुआ. बुधवार को कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपियों को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें..
- निगरानी के हत्थे चढ़ गए BDO साहब, डेढ़ लाख लिए थे घूस
- निगरानी के रडार में फस गया राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- बिहार के इस DSP ने सरकारी नौकरी में बनाई अकूत सम्पति, अब चार ठिकानों पर निगरानी की रेड
- घुसखोर अंचल कर्मी, जमीन मापी कराने के बदले मांग रहा था 20 हजार रुपये निगरानी में पकड़ा गया
- बिना घूस की रकम देंखे नहीं छूता था जमीन की फाइल, 20 हजार रिश्नवत लेते निगरानी ने दबोचा
पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. SVU ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी.


