होमताजा खबरShravan Kumar News : नितीश के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का...

Shravan Kumar News : नितीश के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, 1 KM तक दौड़ाये गए नेताजी

बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मलावां गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई. बता दें, दो दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी.

मंत्री-विधायक पर लाठी-डंडों से हमला!

मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और विधायक कृष्ण मुरारी जैसे ही गांव पहुंचे. गांव पहुंचकर करीब आधा घंटे तक मंत्री और विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद जब मंत्री श्रवण कुमार और विधायक वापस लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया. थोड़ी देर में ही ग्रामीण उग्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

1 किमी तक भागे मंत्री और विधायक

ग्रामीणों ने नेताओं को दौड़ा दिया. अपनी जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा. हमले में उनके बॉडीगार्ड्स और कुछ लोग घायल हो गए.

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में इतनी बड़ी घटना के बाद भी पांच दिनों तक कोई जनप्रतिनिधि या मंत्री हाल-चाल लेने नहीं आया. इस उपेक्षा से ग्रामीण आहत और नाराज थे. जब मंत्री और विधायक पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया.


ये भी पढ़ें..

गांव में तनाव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

इधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News