होमताजा खबरNitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, खेल... सड़क, योजना, रोजगार...

Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, खेल… सड़क, योजना, रोजगार समेत 49 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे से कैबिनेट (Nitish Cabinet) की अहम बैठक शुरू होगी। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आर्थिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट के एजेंडे में कई ऐसी योजनाएं शामिल हैं जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे और भविष्य की नीतियों को दिशा दी जाएगी। बता दें कि बीते हफ्ते हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया था। उस बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी गई थी।

महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए

इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है, जो महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने और उनकी पात्रता की जांच करेगा।

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि सितंबर महीने से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत यह प्रावधान भी किया गया है कि रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं के काम का आकलन किया जाएगा। यदि आगे निवेश की आवश्यकता होगी तो उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

नीतीश सरकार का यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस योजना से लाखों परिवारों की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि वे अपनी पसंद का रोजगार चुनकर परिवार की आय में योगदान दे सकेंगी। आज की कैबिनेट बैठक में भी इसी तरह की कई योजनाओं और प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News