बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव-राहुल गांधी की विपक्षी इंडिया गठबंधन का कुनबा और बड़ा हुआ है. शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर चल रही बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में यह फैसला लिया गया कि पशुपति पारस (Pashupati Paras) की लोजपा भी बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी. मालूम हो कि पशुपति पारस के साथ सूरजभान सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हैं. ऐसे में पशुपति गुट के इंडिया गठबंधन में शामिल होने से चिराग पासवान की लोजपा के वोट बैंक में बिखराव होना तय हैं.

तेजस्वी यादव के साथ उनके आवास पर चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस बात की घोषणा की. उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति पारस (Pashupati Paras) भी बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी.
बक्सर कार्यकरणी ने जताया आभार
बक्सर में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) ने अपनी पार्टी को महागठबंधन में शामिल होने पर हर्ष जाहिर किया हैं. पार्टी ने बक्सर के लहना गाँव में रविवार को जिला कार्यकरणी एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक बैठक की. जिसकी अध्यक्षता बक्सर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह कुशवाहा ने की. इस दौरान पार्टी को महागठबंधन में शामिल होने पर खुशी जाहीर की हैं.

वही जिला कार्यकारिणी ने कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को महागठबंधन में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया हैं.
ये भी पढ़ें..
- जनसुराज पार्टी की कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर फरार
- बक्सर पहुंचे नीतीश ने 5 योजनाओं का किया शिलान्यास, राजपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री का टिकट फाइनल
महागठबंधन को मिलेगी मजबूती
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन के सभी नेताओ को राष्ट्रीय लोजपा पर भरोसा एवं विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया हैं. साथ ही कहा कि महागठबंधन के सभी सदस्यों को भरोसा एवं विश्वास दिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोजपा बक्सर मजबूती के साथ मैदान में कदम से कदम मिलाकर चलेगी एवं गठबंधन को मजबूती प्रदान करेगी.
मौके पर घनश्याम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष- दलित सेना, गुरुदेव कुशवाहा, अमर पासवान, धर्मवीर भारती, धर्मेन्द्र राव, सूर्यदेव कुशवाहा, उमेश कुमार, देवनाथ राम, बुचूल राम, दिनेश कुशवाहा, राजकुमार तिवारी, पिंटू यादव, लालू यादव, समेत दर्जनों नेता मौजदू रहे.


