होममौसमBihar Weather forecast : बिहार में 14 जिलों को छोड़कर बाकी सभी...

Bihar Weather forecast : बिहार में 14 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने जिले का हाल

बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग (Bihar Weather) ने आज यानी सोमवार को पटना, किशनगंज और शेखपुरा समेत राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग (Bihar Weather) के मुताबिक 8-10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. खासतौर पर उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में मौसम में बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं पटना में रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई. साथ ही किशनगंज, लखीसराय में तेज बारिश हुई. वहीं, सुपौल, बेतिया, रक्सौल, शिवहर में रुक-रुककर बारिश होती रही.

24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार मौसम विभाग (Bihar Weather) ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शेखपुरा, तथा बेगूसराय जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं.

अगले सात दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 सितंबर से अगले सात दिन तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. ऐसे लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें..

मौसम में बदलाव क्यों आया

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया उत्तर-पूर्व भारत की ओर सक्रिय हो गया है. इसके असर से बिहार में नमी तेजी से बढ़ी है और मानसूनी बादल घने हो रहे हैं. यही कारण है कि प्रदेश में अचानक मौसम का रुख बदला है और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News