होमबिहार विधानसभा चुनावMeenapur Assembly Election : मीनापुर से राजीव कुमार की होगी हैट्रिक या...

Meenapur Assembly Election : मीनापुर से राजीव कुमार की होगी हैट्रिक या लगेगा ब्रेक, इस बार जदयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आज हम मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 90 मीनापुर सीट (Meenapur Assembly) की बात करेंगे. वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक मीनापुर में फिर से जदयू- राजद के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है. वर्तमान विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं, यह देखना 2025 के चुनाव में दिलचस्प होगा.

कुशवाहा, सहनी और यादव मतदाता निर्णायक

मीनापुर विधानसभा (Meenapur Assembly) कभी नक्सल प्रभावित रहा यह विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावो के आंकड़ों को देखें तो दलों के आधार वोट काफी महत्वपूर्ण हैं. यहां कुशवाहा और सहनी के साथ यादव वोटरों की संख्या कमोबेश एक जैसी है. वैश्य की संख्या भी अच्छी खासी है.

मीनापुर विधानसभा (Meenapur Assembly) क्षेत्र में फिर से 2025 विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, सड़कों की खराब स्थिति जैसे कई मुद्दे हैं, जो चुनाव के दौरान हावी रहेंगे. मीनापुर विधानसभा में मुख्य रूप से कुशवाहा, सहनी, वैश्य व यादव वोटरों की संख्या है. उम्मीदवारों की हार-जीत इन वोटरों पर काफी कुछ निर्भर करता है. पिछले तीन चुनावों के परिणाम भी यही कुछ बयां करते हैं.


ये भी पढ़ें..

मीनापुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
दिनेश प्रसाद जेडीयू 42209
राजीव कुमार आरजेडी 36778
शकल देव सहनी कांग्रेस 15325

मीनापुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
राजीव कुमार,मुन्ना यादव आरजेडी 80490
अजय कुमार भाजपा 56513
मो. सदरूल खान निर्दलीय 4934

मीनापुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
राजीव कुमार आरजेडी 59733
मनोज कुमार जेडीयू 44412
अजय कुमार लोजपा 43337

मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रमुख मुद्दे

मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से बातचीत के आधार पर जो प्रमुख मुद्दे हैं बूढी गंडक नदी पर पुल नहीं बनना, सब्जी उत्पादन के लिए मार्केट और जर्जर सड़क प्रमुख मुद्दा है.

  • बूढ़ी गंडक नदी पर चांदपरणा घाट में नहीं बन सका पुल. इस पार से उस पार जाने के लिए तीन गुना अधिक तय करनी पड़ती है दूरी. पुल नहीं रहने से उस पार जिसकी जमीन उसको खेती करने में हो रही परेशानी.
  • सब्जी उत्पादन का यह सबसे बड़ा हब है. मगर, कोल्ड स्टोरेज या खाद्य प्रसंस्करण यूनिट नहीं लगी. किसानों को नहीं मिल पाती सही कीमत.
  • जंगली जानवर नीलगाय और बनैया सुअर से किसान रहते परेशान. इसका भी निदान नहीं हो सका.
  • पूरे इलाके में पुराने संचरण लाइन से चल रही बिजली. इसे बदलने की जरूरत है। इसके कारण आए दिन रहती है बिजली की समस्या.
  • मझौलिया-हजरतपुर-पछयारी सड़क जर्जर. इसका निर्माण होना चाहिए.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News