होमराजनीतिNDA खेमे में अफरातफरी का माहौल, मांझी के एक बयान ने मचा...

NDA खेमे में अफरातफरी का माहौल, मांझी के एक बयान ने मचा दी हैं खलबली

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- ’15 से 20 सीटें हमें नहीं मिली तो 100 पर लड़ेंगे.’ जीतनराम मांझी ने कहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का लक्ष्य है कि 2025 में हमें मान्यता प्राप्त पार्टी  बनना है. इसके लिए जरूरी है कि विधानसभा में 8 सीटें जीते या फिर हमारा वोट 6 प्रतिशत हो.

इसके लिए हम 15 सीटों की मांग कर रहे हैं. अगर सीटें नहीं मिलती हैं तो 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. मांझी ने कहा- ‘हमारे पास 2 विकल्प हैं. हमें विश्वास है कि NDA हमारी मांग मानेगी। वो भी चाहेंगे की गठबंधन मजबूत हो.’ ‘दूसरा विकल्प हमारे पास है कि हम 100 सीटों पर लड़ें और 8 से ज्यादा सीटें जीतें ताकि हमारी पार्टी को मान्यता मिल जाए. 6% वोट हमारे लिए जरूरी है.’

पिछली बार HAM 7 सीट पर लड़ी 4 जीतीं

हम पार्टी ने 2020 का चुनाव एनडीए गठबंधन में लड़ा था. बीजेपी ने अपने कोटे की 7 सीटें हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को दी थीं, जिसमें से 4 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। सूत्रों की माने तो NDA में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल है. और इसके मुताबिक, हम के खाते में 10 सीटें आ रही हैं. शेयरिंग का फॉमूला तय है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं. फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.


ये भी पढ़ें..

सम्मानजनक सीट नहीं मिली तो अकेले लड़ेंगे

जीतनराम मांझी ने साफ चेतावनी भी दी कि अगर उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अकेले ही मैदान में उतरेगी और सौ सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेंगी.

उन्होंने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में उनके 10–15 हजार वोटर मौजूद हैं और इस आधार पर वे चुनाव में अकेले भी 6% वोट हासिल कर सकते हैं.

2 सितंबर को 40 सीटों की डिमांड की थी

जीतनराम मांझी ने 2 सितंबर को हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की समर्थन सभा को संबोधित करते हुए कहा था- ‘एनडीए की बैठक में हम 30 से 40 सीटों का दावा करेंगे ताकि हमारी पार्टी के कम से कम 20 विधायक भी विधानसभा पहुंच सके.

ऐसा होता है तो हम मजबूती के साथ सरकार पर दवाब बनाकर भूमिहीनों को भूमि दिलाने, इंदिरा आवास का पैसा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करवाने का काम करेंगे.’

उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि ‘हमारी पार्टी गरीबों को टिकट देती है. कई नेता पैसा लेकर लोगों को टिकट देते हैं. बाद में फिर किसी और के साथ हो जाते हैं. बिहार में महादलित समाज का 50 प्रतिशत वोटर है. लेकिन हमारे समाज का लोग पूरा वोट नहीं कर सके, इसके लिए गांव से दूर बूथ बनाया जाता है.’

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News