होमराजनीतिAmit Shah : शाहाबाद और मगध पर टिकी अमित शाह की नजर,...

Amit Shah : शाहाबाद और मगध पर टिकी अमित शाह की नजर, दो दिन के दौरे में 10 जिलों का तैयार करेंगे ब्लूप्रिंट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बुधवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे. इस दौरान वो बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को अंतिम रूप देंगे. भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह देर शाम पटना हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सीधे मौर्या होटल चले गए. इसके बाद वो बृहस्पतिवार को रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

दो दिवसीय बिहार दौरे पर अमित शाह

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘हमें पहले से ही विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा है. लेकिन ऐसे अहम समय में अमित शाह (Amit Shah) का दौरा हमारे लिए बहुत बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला है.’ हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्य के मंत्री मंगल पाण्डेय और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने किया और उनके साथ होटल तक गए.


ये भी पढ़ें..

मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों पर नजर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले बताया था कि शाह डेहरी ऑन सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे. यह औद्योगिक नगर राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह इस क्षेत्र में राजग के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन को लेकर चिंतित रहे हैं. इस इलाके में रोहतास, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जैसे जिले आते हैं.

2020 में खराब था मगध-शाहाबाद में परफॉर्मेंस

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों की बड़ी संख्या में सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों ने जीती थीं. बेगूसराय में अमित शाह पटना और मुंगेर प्रमंडल के 10 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. बेगूसराय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोकसभा क्षेत्र है.

मुंगेर प्रमंडल में मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई और शेखपुरा जिले शामिल हैं. पटना प्रमंडल में पटना जिले के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा भी शामिल है. भले ही पटना और मुंगेर राजग के गढ़ माने जाते हैं, लेकिन अमित शाह (Amit Shah) चाहते हैं कि इस बार भाजपा और उसके सहयोगी इन इलाकों में पूर्ण जीत हासिल करें.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News