होमराजनीतिBihar Legislative Assembly 2025 : बिहार की वो 5 विधानसभा सीट, जिसको...

Bihar Legislative Assembly 2025 : बिहार की वो 5 विधानसभा सीट, जिसको पाने के लिए चिराग पासवान प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं

बिहार विधान सभा 2025 चुनाव (Bihar Legislative Assembly) को लेकर एनडीए सीट शेयरिंग का मामला अब परवान पाने लगा है. लेकिन लोजपा(आर) की बात करें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बेचैनी सीटों की संख्या से ज्यादा लोजपा (आर) के भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं को अपने पसंदीदा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने को लेकर है.

इनके कद्दावर नेताओं की पसंदीदा सीटों का हाल ये है कि उस पर किसी साथी दल का दावा पुरजोर है. ऐसे में परेशानी ये है कि साथी दल को सीट से दवा छोड़ना पड़ेगा तभी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की परेशानी दूर होगी. चलिए जानते हैं कि लोजपा (आर) के अध्यक्ष किसे सेट कराने की माथापच्ची कर रहे हैं.

गोविंदगंज से राजू तिवारी

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर में गोविंदगंज विधासनसभा सीट है. वे यहां से लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. वर्ष 2020 में राजू तिवारी गोविंदगंज से लोजपा के उम्मीदवार थे. तब गोविंदगंज विधासनसभा से बीजेपी के सुनील कुमार मणि ने कांग्रेस के ब्रजेश पांडे को हराया था. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें तब 31461 मत मिले थे. लोजपा आर अगर यह सीट चाहती है तो बीजेपी को अपने सीटिंग विधायक का टिकट काटना पड़ेगा. देखना ये है कि एनडीए के रणनीतिकार क्या फैसला लेते हैं?

ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय

लोजपा (आर) की नजर ब्रह्मपुर विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) सीट पर भी है. चिराग पासवान ब्रह्मपुर विधानसभा से हुलास पांडेय के लिए टिकट चाहते हैं. वर्ष 2020 के विधासनसभा चुनाव में राजद के शंभू यादव ने लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय को हराया था. राजद उम्मीदवार को 90176 मत मिले थे. लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय को 39035 मत मिले थे. एनडीए ने तब यहां से वीआईपी के उम्मीदवार उतारे थे. वीआईपी तीसरे स्थान पर रही थी. लेकिन इस बार बीजेपी इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार लाने की योजना बना रही है. ऐसे में इस सीट को लेकर तानातनी शुरू हैं.


ये भी पढ़ें..

अतरी विधानसभा और अरविंद सिंह

लोजपा(आर) के निशाने पर तीसरी सीट अतरी विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) है. चिराग पासवान यहां से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह को वर्ष 2025 के चुनावी जंग में उतारना चाहती है. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अजय यादव ने जीत दर्ज की थी. यहां से जदयू की मनोरमा देवी दूसरे स्थान पर रही थीं. लोजपा के अरविंद सिंह तीसरे नंबर पर थे. उन्हें 25873 मत मिले थे. राजद के अजय यादव को 62658 मत मिले तो मनोरमा देवी को लगभग 54 हजार मत मिले थे. इस सीट पर जदयू दावा छोड़ेगी तो यह सीट लोजपा (आर) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह को लड़ा सकती है.

महुआ विधानसभा और संजय सिंह

लोजपा (आर) का पसंदीदा सीट महुआ विधानसभा भी है. महुआ विधानसभा से लोजपा आर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के मुकेश रौशन ने जदयू के आसमा परवीन को हराया था. लोजपा के संजय सिंह तीसरे स्थान पर थे. संजय सिंह को 25198 मत मिले थे. यह सीट जनता दल यू के पास है. जदयू यह सीट छोड़ेगी तो लोजपा को मिलेगा. अब देखना है कि जदयू यह सीट छोड़ती है या नहीं ?

सिमरी बख्तियारपुर और संजय सिंह

लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर सिमरी बख्तियारपुर सीट पर भी है. यहां से लोजपा नेता संजय कुमार सिंह वर्ष 2020 के चुनावी जंग में उतरे थे. पर तब यहां से राजद के यूसुफ सलाउद्दीन ने वीआईपी के मुकेश सहनी को हराया था. लोजपा के संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे. यह सीट हिस्सेदारी में मिलती है तो यहां से संजय कुमार सिंह चुनाव लड़ सकते हैं. अब देखना ये है कि क्या चिराग पसवान की ये मांग पूरी होती है या कोई नया बखेड़ा शुरू होता हैं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News