बिहार में मंत्री और JDU के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है. PK ने 3 दिन पहले अशोक चौधरी पर 200 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप लगाया था. इस मामले में अशोक चौधरी ने बिना शर्त माफी मांगने को कहा है.

नोटिश के बाद घबराए पीके
उन्होंने नोटिस में कहा, ‘प्रशांत किशोर की ओर से लगाए जा रहे आरोप भ्रामक और उनकी घबराहट और बौखलाहट का परिणाम हैं.’ इससे पहले भी प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दायर किया था, जिसके बाद 17 सितंबर को कोर्ट ने पेशी के लिए उन्हें बुलाया था.
मंत्री ने कहा, न्यायालय से बुलावा आने के बाद प्रशांत किशोर डर गए और उसी घबराहट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऊल-जलूल एवं झूठे आरोप लगाने लगे. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस तथाकथित 200 करोड़ की संपत्ति का हवाला दिया है, वह सरासर झूठ है.

प्रशांत किशोर ने लगाए आरोप
PK ने आरोप लगाया था कि, ‘शांभवी चौधरी की सगाई के बाद ससुर स्व. किशोर कुणाल से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट से करीब 200 करोड़ की जमीन की खरीद हुई. सगाई से लेकर शादी तक सिर्फ 2 साल में 38.44 करोड़ की 5 जमीनें खरीदी गईं. ट्रस्ट से जुड़े कई प्रभावशाली नाम, जैसे अनीता (किशोर कुणाल की पत्नी), पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माता, इस लेन-देन में शामिल रहे.’
प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया था- ‘अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) और उनकी पत्नी के अकाउंट में इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों के खातों से पैसे क्यों आए.’
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी के लिए क्या-क्या कहा था ?
दरअसल, प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) को बिहार का भ्रष्टतम नेता बताया था. जमीन खरीद-फरोख्त और बेनामी संपत्ति मामलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया.
उन्होंने दावा किया था कि 2019 में चौधरी (Ashok Choudhary) के पर्सनल सेक्रेटरी योगेंद्र दत्त के नाम पटना के बिक्रम में 23 कट्ठा जमीन खरीदी गई. इसके बाद 2021 में यह जमीन सिर्फ 34 लाख रुपए में चौधरी की बेटी सांसद शांभवी चौधरी के नाम कर दी गई, जबकि वास्तविक भुगतान का बड़ा हिस्सा संदिग्ध तरीके से निपटाया गया. पीके ने आरोप लगाया कि इनकम टैक्स नोटिस आने के बाद 27 अप्रैल 2025 को इस लेन-देन को छुपाने के लिए 25 लाख रुपए का ट्रांसफर किया.
ये भी पढ़ें..

- बिहार की वो 5 विधानसभा सीट, जिसको पाने के लिए चिराग पासवान प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं
- नीतीश कुमार ने सुबह सुबह कर दी बड़ी घोषणा, विकाश मित्रों की हो गई बल्ले बल्ले
- शाहाबाद और मगध पर टिकी अमित शाह की नजर, दो दिन के दौरे में 10 जिलों का तैयार करेंगे ब्लूप्रिंट
अशोक चौधरी की 5 बड़ी बातें
- मेरी बेटी और वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. उनके बारे में बेनामी संपत्ति होने का झूठा आरोप प्रशांत किशोर ने लगाया है.
- प्रशांत किशोर ने मेरी पत्नी नीता केसकर चौधरी और समधन अनीता कुणाल (आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी) के बीच बैंकिंग लेन-देन हुआ है. यह पूरी तरह झूठ है. पीके इस तरह की मनगढ़ंत बातें करके केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं.
- मेरा कभी किसी ट्रस्ट या उससे जुड़े कार्यों से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं रहा है. जहां तक उनके परिवार के सदस्यों का नाम घसीटा जा रहा है, वह भी प्रशांत किशोर की ओर से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने का एक घिनौना प्रयास मात्र है.
- मेरा सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी और स्वच्छ रहा है. तीन दशकों से अधिक की जनसेवा को जनमानस ने सराहा है और यह निराधार आरोप उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं कर सकते.
- प्रशांत किशोर के झूठे दावों से मुझे और मेरे परिवार गहरा आघात लगा है. पारिवारिक स्तर पर इस प्रकार की घृणित राजनीति करना निंदनीय है और इसके लिए प्रशांत किशोर को सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.

