होमबिहार विधानसभा चुनावRajpur Vidhan sabha Chunav : संतोष कुमार निराला को पार्टी ने दिया...

Rajpur Vidhan sabha Chunav : संतोष कुमार निराला को पार्टी ने दिया सिंबल, विकास के एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में उतरे निराला

एनडीए में सीट बंटवारे के बाद अब पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरु कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राजपुर विधानसभा सीट (Rajpur Vidhan sabha Chunav) से पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने उन्हें चुनाव चिन्ह (सिंबल) प्रदान किया, जिससे लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निराला एक कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने विधायक न रहते हुए भी विकास कार्यों में सहयोग दिया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटूचंद कुशवाहा, विनोद सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई।


ये भी पढ़ें..

क्या बोले निराला?

सिंबल मिलने पर जदयू नेता संतोष कुमार निराला ने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

राजपुर में अब तक इनको मिल टिकट

राजपुर में टिकट की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अन्य दलों की बात करें तो जन सुराज पार्टी ने धनंजय पासवान को राजपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

हालांकि, राजपुर प्रखंड के तियरा निवासी भीमराव इसके लिए प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में गहरा रोष है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लालजी राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, जिससे कांग्रेस समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News