होमबिहार विधानसभा चुनावBihar Vidhan sabha chunav : NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान...

Bihar Vidhan sabha chunav : NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी, जो सीट चिराग के खाते में गई थी वहा से नीतीश कुमार ने दे दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan sabha chunav) में NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान अभी भी जारी है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से खासे असंतुष्ट बताए जा रहे हैं. जदयू ने इन सीटों को लेकर बीजेपी से फिर विचार करने की मांग की है.

संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच विवाद को शांत करने के लिए अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पटना आ सकते हैं. शाह मंगलवार यानी 16 अक्टूबर को पटना आ सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

जो सीट चिराग के खाते में थी, वहा से नीतीश कुमार ने दे दिया टिकट

नीतीश कुमार ने पहले ही जदयू के लिए 103 सीटें फाइनल की थीं, लेकिन एनडीए में बंटवारे के दौरान पार्टी को केवल 101 सीटें ही मिलीं. इनमें से 9 सीटें ऐसी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कई सीटें पहले लोजपा (रामविलास) के खाते में दी गई थीं, जिससे जदयू असंतुष्ट है. नीतीश कुमार चाहते हैं कि जिन इलाकों से उनकी पार्टी परंपरागत रूप से मजबूत रही है, वहां से उम्मीदवार वही पार्टी उतारे.

इस विवाद के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर देर रात भाजपा और जदयू नेताओं की मैराथन बैठक हुई अंदरखाने चल रही चर्चाओं के अनुसार, नीतीश कुमार ने अपने नेताओं को भाजपा शीर्ष नेतृत्व से सीधे बातचीत करने का निर्देश दिया है.


ये भी पढ़ें..

सोनबरसा सीट जो चिराग के पाले में आई थी

एनडीए में सीट के बटवारे के बाद, सोनबरसा सीट का मामला सुर्खियों में है. यहां से जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, जबकि इस सीट को पहले NDA की साझा लिस्ट में लोजपा रामविलास यानी चिराग के खाते में बताया जा रहा था.

नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद रत्नेश सदा को पार्टी सिंबल देकर यह साफ संदेश दिया कि जदयू अपने निर्णयों पर अडिग है. रत्नेश सदा मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे. ऐसे अभी और 8 सीटें है जिनपर नीतीश ने आपत्ति जताई हैं.

जेडीयू ने अब तक 7 उम्मीदवारों को दिया पार्टी का सिंबल

  • भोरे (सुरक्षित) – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
  • सोनवर्षा (सुरक्षित)- मद्यनिषेध मंत्री रलेश सदा
  • राजपुर (सुरक्षित)- पूर्व मंत्री संतोष कमार निराला
  • जमालपुर- पूर्व मंत्री शैलेश कुमार
  • वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
  • मोकामा- पूर्व विधायक अनंत सिंह
  • झाझा- दामोदर रावत

इन सबके बीच बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है. रत्नेश सदा समेत 7 उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी मिल गया है. हालांकि, पार्टी ने अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है. वही मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. वे 14 अक्टूबर यानी कल वे नॉमिनेशन करेंगे.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News