होमबिहार विधानसभा चुनावNDA में सीट बटवारे से नीतीश नाराज, अमित शाह आ रहे बिहार,...

NDA में सीट बटवारे से नीतीश नाराज, अमित शाह आ रहे बिहार, नीतीश ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

NDA में सीट शेयरिंग हो गई है। बावजूद इसके गठबंधन में खींचतान जारी है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं।

जदयू ने इन सीटों को लेकर बीजेपी से फिर विचार करने की मांग की है। इस बीच सीएम नीतीश ने आज 12 बजे मुख्यमंत्री आवास में मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि, आज शाम को NDA की जॉइंट पीसी हो सकती है

संभावना जताई जा रही है कि विवाद को शांत करने के लिए अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद आज यानी मंगलवार को पटना आ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जाता है कि इनमें से कई सीटें पहले लोजपा (रामविलास) के खाते में दी गई थीं, जिससे जदयू असंतुष्ट है। नीतीश कुमार चाहते हैं कि जिन इलाकों से उनकी पार्टी परंपरागत रूप से मजबूत रही है, वहां से उम्मीदवार वही पार्टी उतारे।

इधर, JDU विधायक गोपाल मंडल समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाह धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि, ‘उनका टिकट काटने की साजिश हो रही है। सीएम हाउस में कुछ लोग बैठे हुए हैं जो उन्हें बेटिकट करना चाहते हैं।’

सोनबरसा सीट को लेकर JDU-LJP (R) में टकराव

इस बीच सोनबरसा सीट का मामला सुर्खियों में है। यहां से जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, जबकि इस सीट को पहले NDA की साझा लिस्ट में LJP (R) के खाते में बताया जा रहा था।

नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद रत्नेश सदा को पार्टी सिंबल देकर यह साफ संदेश दिया कि जदयू अपने निर्णयों पर अडिग है। रत्नेश सदा मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

इन सबके बीच बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। 14 अक्टूबर यानी आज वे नॉमिनेशन करेंगे।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News