होमबिहार विधानसभा चुनावBuxar Assembly Election 2025: बक्सर विधानसभा से बीएसपी के प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा...

Buxar Assembly Election 2025: बक्सर विधानसभा से बीएसपी के प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन में बक्सर विधानसभा (Buxar Assembly Election) से प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा ने नामांकन किया. इससे पहले यह अपने निजी आवास से घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर चौसा से बक्सर शहर तक सैकड़ो समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए लोगों का आशीर्वाद लिया. अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर इन्होंने आवेदन पत्र दाखिल किया.

इस दौरान इन्होंने संबोधित कर कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी ने विकास कर उसे उन्नति के शिखर तक पहुंचाया है. इस तरह बिहार में भी विकास के लिए लोग सहयोग करेंगे. इस बार बक्सर विधानसभा (Buxar Assembly Election) के सभी लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है,जिसमें लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं. बक्सर के विकास के लिए लोग इस बार वोट करेंगे. आर्थिक पिछड़ेपन के साथ शिक्षा एवं रोजगार जैसी गंभीर समस्या आज भी है. जिन मुद्दों को सदन तक पहुंचाने के लिए लोग इस बार बसपा का सपोर्ट करेंगे.


ये भी पढ़ें..

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News