होमताजा खबरEmperor Ashoka 2324 Jayanti: सम्राट अशोक जयंती पर पूरे भारतवासियों को संदेश:...

Emperor Ashoka 2324 Jayanti: सम्राट अशोक जयंती पर पूरे भारतवासियों को संदेश: कल्पना कुन्दन

दुनिया के पहले संविधान निर्माता राष्ट्र महानायक सम्राटों के सम्राट अशोक महान की 2324 वीं जयंती (Emperor Ashoka 2324 Jayanti) आज भारतवर्ष बड़े धूमधाम से मना रहा है. देशों को जीतने वाले सम्राटों और राजाओं से तो इतिहास का पन्ना भरा पड़ा है. लेकिन दुनिया के दिलों को जीतने वाले ये एकलौते सम्राट कहलाये.

भारतवर्ष के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि

आज बुधवार को उनके जयंती के मौके पर भारतवर्ष के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि एक महिला जो कि लंदन में रहकर भी सम्राट अशोक की जयंती (Emperor Ashoka 2324 Jayanti) को याद रखी है. जो कि भारत के ही कई हिस्सों के लोगो को उनकी जयंती याद नही है. वही आइटी बिभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला कल्पना कुंदन जो कि एक सामाजिक स्तर की कार्यकर्ता के साथ साथ वहां के महिलाओं के लिए ग्लोबल अडवाइजरी भी है. जिन्होंने आज बुधवार को लंदन से एक विडीओ जारी कर पूरे भारतवासियों को सम्राट अशोक जयंती की बधाई भेजी है.

ये भी पढ़ें: Salary Hike: दिवाली से पहले राज्य कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता! 

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक महान ने

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक महान ने तो अपनी तलवार के बलों पर बड़े से बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया था. मगर उसे करुणा, प्रेम, त्याग और बलिदान से अपने प्रजा को सींचकर उनके शिक्षा,कार्य, जीवन जीने के सलीके और अपनी राष्ट्र और देश के प्रति प्रेम की भावना जगाकर पूरी दुनिया के मानसपटल पर स्थापित कर भारत को सोने की चिड़िया बना दिया.

करुणा और मैत्री का संदेश देते हुए सभी प्राणियों की रक्षा करना और पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हुए सम्राट अशोक ने वसुधैव कुटुम्बकम कह कर के उन्होंने सबको एक हार में पिरो देने का काम किये. शायद इसलिए उनकी प्रजा उन्हें प्यार से प्रियदर्शी सम्राट अशोक भी कहती थी. सम्राट अशोक महान जहां एक तरफ दुनिया मे क्रूरता के लिए जाने जाते थे वही अपने सभी संतान को अपने प्रजा और समाज के लिए बलिदान कर यह साबित कर दिया कि वह त्याग के मामले में भी सम्राट है.

उंनके द्वारा बनाये गए धम्म और तथागत बुद्ध के विचारों को पूरी दुनियां में अपने संतान के द्वारा प्रसारित कर सबका दिल जीत लिया और आज दुनियां के लगभग 70 से अधिक देशों में इनकी विचारों का अनुकरण और अनुसरण करने वाले लोग बसे हुवे हैं.

इसका ताजा उदाहरण अशोक के राष्ट्र चिन्ह् को वे लोग अपने अपने देशों में स्थापित करवा कर हम भारतवासियों को नसीहत दे रहे हैं कि भारत के लोगों ने सम्राट अशोक को नकारा और हमने इनको स्वीकारा, तो आयें अपने सपरिवार के साथ 1 अप्रैल दिन बुधवार चैत मास द्वितीय पक्ष अष्ठमी को सम्राट अशोक महान की जयंती अपने अपने घरों में मनाएं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News