होमताजा खबरFASTag Annual Pass : बार बार टोल टैक्स देने का झंझट खत्म,...

FASTag Annual Pass : बार बार टोल टैक्स देने का झंझट खत्म, 15 अगस्त से मिलेगा 3000 वाला टोल पास

नितिन गडकरी ने बताया कि 15 अगस्त से निजी गाड़ियों के लिए ₹3000 में सालाना टोल पास (FASTag Annual Pass) मिलने जा रहा है. जिससे एक टोल पर मात्र 15 रुपये का खर्च आएगा. ये स्कीम निजी वाहन चालकों के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इससे उन्हें सालभर में 80% तक की टोल बचत हो सकती है.

सरकार ने घोषणा की है कि अब फास्टैग के लिए सालाना पास का ऑप्शन भी मिलेगा. इसकी कीमत 3,000 रुपए होगी. 15 अगस्त से ये पास मिलने लगेगा. हालांकि अभी लोगों केवल मंथली पास और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज की सुविधा मिलती है.

एक बार के रिचार्ज पर 200 टोल क्रॉस कर पाएंगे

यदि आपके पास निजी वाहन है और आप एक बार में ₹3000 वाला प्लान रिचार्ज करते है तो ये आपका सालाना टोल रिचार्ज होगा. यानी की एक बार के रिचार्ज पर आप एक साल के लिए या 200 बार टोल क्रॉस कर सकते हैं.  ये पास केवल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप, वैन के लिए है. यानी अब एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी. सरकार का दावा है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी.


ये भी पढ़ें..

FASTag तो पहले से है, फिर ये पास क्यों?

फास्ट टैग से हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं. लेकिन इस वार्षिक पास (FASTag Annual Pass) के साथ आप एक फिक्स्ड अमाउंट (₹3,000) में सालभर या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री घूम सकेंगे. ये उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं. साथ ही, ये पास टोल सिस्टम को और ऑर्गनाइज्ड बनाएगा, जिससे सबको फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इतने टोल क्रॉस करने में करीब 10 हजार रुपए खर्च होते है, अब 3000 रुपए में ही काम हो जाएगा.

कैसे मिलेगा सालाना पास और कहा मिलेगा?

15 अगस्त के बाद 3000 रुपये वाला पास (FASTag Annual Pass) लेना बहुत आसान होगा. NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे जल्द ही हाईवे ट्रैवल एप और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक शुरू करेंगे. वहां से आप पास के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

कई लोग शिकायत करते थे कि अगर उनके घर के 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा है, तो बार-बार टोल देना पड़ता है. खासकर जो लोग डेली या हफ्ते में कई बार उसी रास्ते से गुजरते हैं. ये सालाना पास इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा. अब हर बार टोल देने की जरूरत नहीं.

इस पास से सरकार का क्या मकसद है?

सरकार और NHAI का मकसद है टोल सिस्टम को और बेहतर करना. सरकार चाहती हैं-

  1. टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन कम हो.
  2. लोग डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा यूज करें.
  3. टोल कर्मी और ड्राइवर्स के बीच झगड़े खत्म हों.
  4. 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों की प्रॉब्लम सॉल्व हो.
  5. ओवरऑल, हाईवे ट्रैवल तेज, आसान, और स्ट्रेस-फ्री हो.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News