होमताजा खबरTwo Wheeler Toll : दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल, भ्रामक खबर...

Two Wheeler Toll : दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल, भ्रामक खबर की सच्चाई नितिन गडकरी ने बताई

गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स (Two Wheeler Toll) लगाने की खबरें वायरल होने लगीं. हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है. उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं.

नितिन गडकरी ने किया खंडन

नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल (Two Wheeler Toll) टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है. दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर पूरी तरह छूट जारी रहेगी. सनसनी पैदा करने के लिए सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं.”


ये भी पढ़ें..

NHAI ने भी खबरों को बताया भ्रामक

वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है. NHAI ने कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों (Two Wheeler Toll) पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है. एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है.”

दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल

वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल (Two Wheeler Toll) वसूलने की योजना बना रही है. बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News