होमराजनीतिKanhaiya Kumar News : महागठबंधन चुनाव जीती तो कौन बनेगा सीएम, कन्हैया...

Kanhaiya Kumar News : महागठबंधन चुनाव जीती तो कौन बनेगा सीएम, कन्हैया कुमार ने कर दिया साफ

सूबे की राजनीति में कभी तेजस्वी यादव कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को अपना दुशमन समझते थे. चुकी जब कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में वामदल के टिकट पर बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने आए तब लाख कोशिशों के बाद भी तेजस्वी यादव ने उनका सपोर्ट नहीं किया. वो नहीं चाहते थे कि बिहार में कन्हैया कुमार का रुतबा बढ़े.

तब से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी के दबाव की वजह से ही कन्हैया कुमार को बिहार से टिकट नहीं मिला. लेकिन अब कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ही महागठबंधन खेमे में कांग्रेस की तरफ से सबसे पहले खुलकर तेजस्वी यादव का समर्थन किया हैं. और साफ कर दिया हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन खेमे से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

महागठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी ही रहेंगे

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में ‘महागठबंधन’ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के प्रमुख चेहरा होने को लेकर कोई असमंजस और विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर सबसे बड़े घटक दल के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा.

न्यूज एजेंसी PTT को दिए इंटरव्यू में कन्हैया (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि बिहार चुनाव में मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन एक ‘साजिश’ के तहत इनसे ध्यान भटकाने के लिए बार-बार चेहरे की बात की जा रही है. बिहार चुनाव में ‘I.N.D.I.A’ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों के गठजोड़ को ‘महागठबंधन’ के नाम से जाना जाता है. बिहार में महागठबंधन की अगुवाई आरजेडी कर रही है. जबिक इस गठबंधन में वामदल, कांग्रेस, और वीआईपी शामिल है.


ये भी पढ़ें..

बिहार में बदलाव की बयार तेज

पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 52 प्रतिशत की सफलता दर से 75 सीटें हासिल की थी. कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे 27 प्रतिशत सीटों पर ही सफलता मिली थी और उसने सिर्फ 19 सीटें जीती थीं. भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत हासिल की थी यानी उसे 63 प्रतिशत सीटों पर कामयाबी मिली थी.

बिहार में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के बारे में पूछे जाने पर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा, ‘मेरे खयाल से पिछली बार भी बदलाव का माहौल था. थोड़े अंतर से महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई. पिछले पांच साल से बिहार के जो हालात रहे हैं, उससे लगता है कि इस बार बदलाव की बयार पहले से ज्यादा मजबूत है.

महागठबंधन में कोई सीनियर या जूनियर नहीं

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी ने महागठबंधन के घटक दलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. जिसकी बड़ी जिम्मेदारी है वह निभाएगा और जिसकी छोटी जिम्मेदारी है, उसका भी निर्वहन जरूरी है. एक चुटकी नमक कम तो खाना बेस्वाद और एक चुटकी ज्यादा हो तो भी खाना बेस्वाद, इसलिए सब अपनी अपनी भूमिका निभाएंगे.

बिहार में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शुमार इस नेता ने ‘महागठबंधन’ में ‘सीनियर’ और ‘जूनियर’ घटक के विचार को खारिज कर दिया. कहा कि सभी दलों की अपनी भूमिका है और वे एकजुट होकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘यदि आप गाड़ी को देखें तो उसमें क्लच उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना ब्रेक और रियर व्यू मिरर महत्वपूर्ण होते हैं.’

संख्याबल से तय होगा सीएम किस पार्टी का होगा

महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे और तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर कुमार ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जनता तय करती है. जिसके पास संख्याबल है वह मुख्यमंत्री बनेगा. स्वाभाविक रूप से राजद ज्यादा सीटों पर लड़ेगी और ज्यादा सीटों पर जीतेगी. संख्याबल उसके पास होगा और मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी होगी, इसको लेकर कोई संदेह नहीं है.’

नीतीश को हटाकर अपना सीएम चाहती है बीजेपी

कन्हैया (Kanhaiya Kumar) ने दावा किया कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर, इस पद पर अपना चेहरा लाने की कोशिश में है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वे नीतीश जी के अस्वस्थ होने पर यह कोशिश कर रहे हैं. वह पहले भी प्रयास कर चुके हैं. भाजपा पिछले कई दशकों से बिहार में वही करना चाहती है जो दूसरी जगह करने में सफल रही है. मतलब पहले क्षेत्रीय दल का साथ पकड़ो और फिर धीरे-धीरे उसे निगल जाओ. बिहार में ऐसा न कर पाने की वजह से भाजपा नीतीश का साथ लेने को मजबूर हुई.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News