होममनोरंजनSaiyaara Movie Review : 'सैयारा' हिट होगी! फ्लॉप, जानिए क्या कह रहे...

Saiyaara Movie Review : ‘सैयारा’ हिट होगी! फ्लॉप, जानिए क्या कह रहे लोग

अहान पांडे (Ahaan Pandey) की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara )ने रिलीज से पहले ही माहौल बना लिया है. मोहित सूरी के डायरेक्शन बनी इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं अनीत पड्डा. फिल्म का प्रीमियर रिलीज होने से पहले रखा गया और आज शुक्रवार को ये देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतर चुकी है.

फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है और इसे तारीफें मिलनी भी शुरू हो गई है. इससे उम्ममीद जताई जा रही है कि हाल के वर्षों में जितने स्टार किड्स अपनी फिल्में लेकर किस्मत आजमाने उतरे हैं, उनमें अहान की ये फिल्म जबरदस्त साबित हो सकती है.

ट्विटर पर लोगों ने फिल्म को लेकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म आशिकी-आवारगी और इमोशन और म्यूजिकल लव स्टोरी के साथ पिरोई गई है, जिसमें चंकी पांडे के भतीजे अहान और अनीत पड्ढा की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही है.

सैयारा ने मुझे रुला दिया, जबरदस्त फिल्म लगी’

एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है और लिखा है, ‘सैयारा (Saiyaara Movie) ने मुझे रुला दिया, इसने एहसास जगा दिया, प्यार और दर्द को मैं फिर से महसूस कर रहा हूं, ये जबरदस्त फिल्म है, जो बेहद इमोशनल है.’ यूजर ने अपना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो जमीन पर लोटपोट करते दिख रहे हैं.


ये भी पढ़ें..

अहान की खूब हो रही तारीफ

लोगों ने ट्विटर पर फिल्म को लेकर बातें की है. एक ने कहा है, ‘अहान की जो बॉडी है, उनका स्टाइल है वो कमाल है. मुझे लग रहा कि वो बढ़िया कर रहे हैं तो लोगों को पसंद आएंगे. एक ने कहा- आशिकी 2 जैसी कुछ लग रही, अहान पांडे की जो परफॉर्मेंस है वही मुझको अच्छी लग रही है.’

ऐसा जबरदस्त क्राउड सिनेमाघरों के बाहर नहीं देखा है’

एक और ने कहा है, ‘मैं हर बार फर्स्ट डे फर्स्ट शो फिल्म ही देखता हूं, इससे पहले मैंने ऐसा जबरदस्त क्राउड सिनेमाघरों के बाहर नहीं देखा है हाल के दिनों में, लग रहा सैयारा (Saiyaara Movie) मचा देगी. एक ने कहा- अहान कमाल हैं, लंबे समय बाद इंडस्ट्री को कोई ऐसा हीरो मिला, जैसा सलमान, रणबीर शुरुआत में दिखते थे.

‘कहीं कलाकारों के बजट से अधिक PR का बजट तो नहीं!’

हालांकि, इस फिल्म (Saiyaara Movie) को लेकर इस वक्त जितना गदर सोशल मीडिया पर मचा हुआ है उसे देखकर लोगों ने कहना शुरू किया है कि कहीं कलाकारों के बजट से अधिक PR का बजट तो नहीं है.

बता दें कि इस फिल्म के प्रड्यूसर अक्षय विधानी है. ‘सैयारा’ के गानों की भी काफी तारीफ हो रही है जिसमें फहीम अब्दुल्ला, तनिष्क बागची, अर्सलान निज़ामी, सचेत-परंपरा, मिथुन, विशाल मिश्रा के संगीत हैं. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा‘ ने 9 से 10 करोड़ के बीच की एडवांस बुकिंग से कमाई की है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ही ये फिल्म करीब 15 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News