बिहार में इस साल होने वाले विधासनभा चुनाव को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है. सीएम नीतीश कुमार का पूरा अधार महिला वोटर पर है. इसी को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार कई बड़े फैसले कर चुके हैं. महिलाओं के लिए बस में सीटें आरक्षित करने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अब राज्य की आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार सरकार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय राशि बढ़ा दी है.

बिहार में आशा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 3 हजार रुपये
सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार की सुबह इस बात की खुद घोषणा की. सीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया: सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.’

ये भी पढ़ें..
- सिलेंडर लदे ट्रक से टकराई बस, भीषण हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत
- Bihar Election : मुकेश सहनी ने रख दी अपनी बात, 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
- नितीश कैबिनेट की बैठक खतम, बिहार में बनाए जाएंगे प्राथमिक स्कूल समेत 41 एजेंडे पर लगी मुहर
ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव मिलेंगे 600 रुपये
उन्होंने कहा कि ‘राज्य का आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी.’
बता दें, मंगलवार को ही नीतीश सरकार (Nitish Kumar) ने राज्य की बसों में आगे की चार लाइनों की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया था. ताकि महिलाओं को बस में खड़े होकर सफर न करना पड़े.


