देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर (Deoghar Accident) में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई. 24 कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया. कांवड़ियों के झोले और सामान बस में लटके दिख रहे हैं.

देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया- ‘सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस हादसा (Deoghar Accident) हुआ है. इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. 24 लोग घायल हैं. 8 घायलों का AIIMS में इलाज चल रहा है. बाकी लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं.’
ये भी पढ़ें..

- Bihar Election : मुकेश सहनी ने रख दी अपनी बात, 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
- मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की से रेप, गंभीर हालत देख झाड़ियों में फेंका
हालांकि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी. न्यूज एजेंसी ने भी सांसद के हवाले से 18 लोगों की मौत की बात कही थी. PM मोदी, CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है.
मृतकों में 4 बिहार के रहने वाले
40 कांवड़ियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी. देवघर से 18 किमी पहले बस सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई. पुलिस के मुताबिक, बस ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ. टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 3 महिला कांवड़ियों की घटनास्थल पर जान चली गई.
6 मृतकों में 4 बिहार के हैं. इनमें बेतिया की दुर्गावती देवी (45), पटना की संता देवी, गयाजी से सुमन कुमारी और वैशाली के पीयूष कुमार (19) हैं. ड्राइवर सुभाष तूरी (30) देवघर का रहनेवाला था. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बस से घायल कांवड़ियों को निकाला और मोहनपुर थाने की सूचना दी.


