महागठबंधन की यह वोट अधिकार यात्रा (Vote Adhikar Yatra) बिहार के लगभग 23 जिलों से होकर गुजरेगी. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इस यात्रा में मौजूद रहेंगे. पहले दिन उनका साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देंगे. वहीं, तेजस्वी यादव सहित बिहार के सभी इंडिया एलायंस के घटक दल इस यात्रा में शामिल होंगे. इस पूरे यात्रा में 3 दिन ब्रेक है. हालांकि, महागठबंधन की ओर से इस यात्रा के शेड्यूल का औपचारिक ऐलान किया जाएगा.

17 अगस्त से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा (Vote Adhikar Yatra) शुरू होने वाली है. यह यात्रा रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से शुरू होगी जिसका समापन पटना के गांधी मैदान में 1 सितंबर को होगा.
देखें वोट अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल
- 17 अगस्त- रोहतास
- 18 अगस्त- औरंगाबाद
- 19 अगस्त- गया, नालन्दा
- 20 अगस्त- ब्रेक
- 21 अगस्त- शेखपुरा, लखीसराय
- 22 अगस्त- मुंगेर, भागलपुर
- 23 अगस्त- कटिहार
- 24 अगस्त- पूर्णिया, अररिया
- 25 अगस्त- ब्रेक
- 26 अगस्त- सुपौल, मधुबनी
- 27 अगस्त- दरभंगा, मुजफ्फरपुर
- 28 अगस्त- सीतामढ़ी, मोतिहारी
- 29 अगस्त- बेतिया, गोपालगंज, सिवान
- 30 अगस्त- छपरा, आरा
- 31 अगस्त- ब्रेक
- 1 सितंबर- पटना
बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल रहेंगे मौजूद
बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल, इस यात्रा में भाग लेंगे. अगर उन्हें बीच में कोई संगठनात्मक काम आ जाए, तो वह कर सकते हैं, मगर अन्य लोग यह यात्रा जारी रखेंगे. इस पूरी यात्रा के शेड्यूल को लेकर अलग से जानकारी दी जाएगी.

इस यात्रा के माध्यम से महागठबंधन की SIR के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को जागरूक करने की प्लानिंग है. वहीं, 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक थी जिसमें इस यात्रा को लेकर चर्चा हुई थी और तेजस्वी यादव ने भी सभी नेताओं को इस यात्रा (Vote Adhikar Yatra) में शामिल होने का आमंत्रण दिया था.
ये भी पढ़ें..

- बिहार में डेथ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया हुई आसान, अब मुखिया और सरपंच के…
- जेपी आंदोलन में गिरफ्तारी के बाद, जाने किस बात पर DM से भिड़ गए नीतीश?
- चुनाव से पहले अनंत सिंह और आनंद मोहन से मिले नीतीश, CM आवास में हुई मुलाकात अहम क्यों?

