होमराजनीतिVoter Adhikar Yatra : शेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी...

Voter Adhikar Yatra : शेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! राहुल गांधी का वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल जारी

राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) का रूटमैप आ गया है। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू कर रही है। राहुल गांधी ने इसे निर्णायक लड़ाई बताया है। ये यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू होगी। इसका मकसद मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाना है। कांग्रेस और राजद समेत महागठबंधन के दल SIR के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची में धांधली हुई है।

बिहार में राहुल की यात्रा का ‘रोडमैप’

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी जो 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी। राहुल की यात्रा करीब 25 जिलों से गुजरेगी। राहुल गांधी 16 दिन बिहार में गुजारेंगे। इसमें तीन दिन का ब्रेक भी शामिल है। इस दौरान 1300 किमी से ज्यादा एरिया कवर करेंगे। 17 अगस्त से शुरू हो रही यात्रा 18 को औरंगाबाद के देव रोड (अंबा-कुटुंबा) पहुंचेगी। फिर 19 अगस्त को गया जिले के वजीरगंज पहुंचेगी।

उसके बाद 20 अगस्त को ब्रेक है। 21 अगस्त को शेखपुरा जिले के तीन मोहानी दुर्गा मंदिर से इसकी शुरुआत होगी। 22 अगस्त को मुंगेर के चंदन बाग चौक से आगाज होगा। 23 अगस्त को कुर्सेला चौक (बरारी, कटिहार), 24 अगस्त को खुश्कीबाग (कटिहार से पूर्णिया) और 25 अगस्त को ब्रेक रहेगा। 26 अगस्त को हुसैन चौक (सुपौल), 27 अगस्त को गंगवारा महावीर स्थान (दरभंगा), 28 अगस्त को रीगा रोड (सीतामढ़ी), 29 अगस्त को हरिवाटिका गांधी चौक (बेतिया), 30 अगस्त को एकमा चौक (एकमा विधानसभा, छपरा) और 31 अगस्त को ब्रेक दिन है। फिर 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में राहुल गांधी जनसभा कर वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे।


ये भी पढ़ें..

बिहार SIR पर राहुल की सीधी फाइट

कांग्रेस बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकालने जा रही है। इसकी शुरुआत सासाराम से होगी। 17 अगस्त को रेलवे स्टेडियम में एक सभा होगी, जहां से यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।

सासाराम में ‘यात्रा लॉन्चिंग’ की तैयारी

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने सासाराम में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी और एसआईआर में गड़बड़ी के कारण बिहार में लाखों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के सभी दल इस मुद्दे पर एक साथ हैं। वे मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News