बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री वर्तमान जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (Shri Bhagwan Singh Kushwaha) के 65वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर, उनके समर्थकों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, समाहरणालय बक्सर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमे अनेकों पीपल के पौधे लागए गए. साथ ही मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर, सोनीपट्टी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया.
पीपल का पेड़ न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद करना था. कार्यक्रम की शुरुआत में, जदयू एमएलसी (Shri Bhagwan Singh Kushwaha) के समर्थक सुधीर कुमार सक्सेना ने स्वयं पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया.

उन्होंने कहा, मेरे अभिभावक आदरणीय श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के विचार थे कि “पीपल का पेड़ न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष भी है. हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें.”
ये भी पढ़ें..
- रिश्वत लेते दो अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार, सर्वे पर्चा देने के लिए मांगे 50 हजार
- Pension of JP activists : जेपी आंदोलनकारियों की पेंशन दोगुनी, 1 अगस्त से लागू
- माधव के तर्ज पर हवा बनाने में जुटे बिहार के विनोद, जमीन से ज्यादा फेसबूक पर चर्चा
- तीन दिन के अंदर 65 लाख कटे मतदाताओ के नामों की सूची वेबसाइट पर डालें : सुप्रीम कोर्ट
- बिहार में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगेगा लगाम, राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
वृक्षारोपण के बाद, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया.
इस कार्यक्रम रामानंद सिंह, ज्ञानेश्वर पासवान, तौसीफ खान, राहुल कुशवाहा, संजीत कुमार सिंह,अमन अमित कुशवाहा, जादूराई मास्टर, किशन महतो, राजेश कुशवाहा,आदि बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया और श्री भगवान सिंह कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई दी.


