बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, बिती रात बक्सर प्रखण्ड (Buxar) अंतर्गत दहीवर गाँव में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत हो गई है. वही यह भोजन करने से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई है. घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में रविवार देर रात की है.

बताया जा रहा है कि बीती रात चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. जबकि पांच लोगों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक परिवार की पहचान किशन बिहारी और उसके तीन साल के पुत्र अमित के रुप में हुई है.
5 की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, किशन बिहारी के परिवार में रात को पास्ता चावल बना था. रात 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया था जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान किशन बिहारी और उसके पुत्र अमित की मौत हो गई. वहीं, किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी, बेटी सुप्रिया और अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर है.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरु की. पुलिस का कहना है कि एफएसएल को बुलाया गया है. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस जांच हर पहलओं से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें..
- नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, खेल… सड़क, योजना, रोजगार समेत 49 एजेंडों पर लगी मुहर
- BPSC ने जारी की 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख, जानिए कब जारी होगा ऐड्मिट कार्ड
पूरा मामला
आपको बतायें कि ये पूरा मामला है बिहार के बक्सर सदर प्रखंड के दहीवर गाँव का है. जहा शाम के समय में सभी महिलाएं और बच्चे एक साथ फास्ट फूड के रूप में पास्ता खाया और इसके बाद और फिर घर में बना खाना खाया. देखते देखते सभी को उल्टी और दस्त शरू हो गई. सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने पीएमसीएच पटना रेफर किया हालांकि इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई.
पास्ता खाने से बाप बेटे की मौत
घटना के बाद गांव में हाथ हडकंप मच गया है. बक्सर सदर डीएसपी गौरव पाण्डेय, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस टीम घटना स्थल पहुच कर जांच में जुटी है. डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों की मौत और पांच लोग इलाजरत है. फॉरेंसिक जाँच टीम बुलाया गया है साथ ही घर में साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है.


