होमराजनीतिUpendra Kushwaha video : चुनाव से पहले उपेन्द्र कुशवाहा की बड़ी रैली,...

Upendra Kushwaha video : चुनाव से पहले उपेन्द्र कुशवाहा की बड़ी रैली, 5 सितंबर को पटना में दिखाएंगे अपनी ताकत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बुधवार को 5 सितंबर को पटना के मिलर ग्राउंड में होने वाली अपनी बड़ी रैली की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह रैली पूरी तरह से संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार को लेकर होगी.

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी पार्टी लगातार परिसीमन अभियान चला रही है. इसके तहत बिक्रमगंज में पहली रैली, मुजफ्फरपुर में दूसरी और गया में तीसरी रैली आयोजित की गई. अब पटना में राज्य स्तरीय रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है.

आगे उन्होंने कहा कि 5 सितंबर का दिन ऐतिहासिक महत्व का है. यह दिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस और साथ ही शिक्षक दिवस भी है. इसी खास दिन पर “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली” का आयोजन किया जा रहा है. मिलर स्कूल ग्राउंड में आज तक ऐसी रैली नहीं हुई होगी जैसी यह रैली होने जा रही है.

हमारी राजनीति मुद्दों पर आधारित है

उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी और महागठबंधन की यात्रा सिर्फ हंगामा खड़ा करने के लिए थी, उसमें कोई समाधान प्रस्तुत नहीं किया गया. हमारी पार्टी हंगामा करके राजनीति नहीं करती. हम जनता के मुद्दों पर बात करते हैं और उनके समाधान पर काम करते हैं.


ये भी पढ़ें..

परिसीमन को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

कुशवाहा ने आगे कहा कि उनकी रैली का मकसद चुनाव नहीं है, बल्कि परिसीमन का मुद्दा है. यह केवल बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है. अगर समय पर परिसीमन हुआ होता तो आज बिहार की लोकसभा में 60 सीटें होतीं. संविधान के अनुसार हर 10 साल में जनगणना और परिसीमन होना चाहिए, लेकिन पिछले 50 वर्षों से बिहार में ऐसा नहीं हुआ.

केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने परिसीमन को लागू नहीं होने दिया. उनकी पार्टी अब इस मुद्दे को बिहार से बाहर ले जाएगी और पूरे देश में इसकी चर्चा करेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News