नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Samajik Suraksha Pension yojna) के अंतर्गत बिहार के महिला, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के 400 रुपये के पेंशन में बढ़ोतरी करते हुवे 1100 रुपये देने का फैसला किया हैं. मगर इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है.

एक तरफ जहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर उनके वादे की नकल करने का आरोप लगाया है. वहीं, जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनके दबाव में आकर सरकार ने पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की है. पीके ने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर इस पेंशन की राशि को और बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें..

- बिहार चुनाव के पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, जुलाई से महिलाओं-बुजुर्गों को देंगे हर महीने 1100 रुपए
- जन सुराज के तूफान में किसका टेंट हाउस उड़ने वाला है? बिहार चुनाव में कितना असर डालेंगे प्रशांत किशोर
तेजस्वी के मुद्दे को जेडीयू ने किया हैक
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बनी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Samajik Suraksha Pension yojna) को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति महीना किया जाएगा. साथ ही माई बहन योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने उनकी घोषणा की नकल करने की कोशिश की है.
दूसरी ओर, प्रशांत किशोर ने भी कहा कि नीतीश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Samajik Suraksha Pension yojna) में बढ़ोतरी पर तंज कसा. पीके ने कहा कि यह जन सुराज की ताकत का असर है. उन्होंने वादा किया कि सरकार ने पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की है. जन सुराज की सरकार बनने पर इसे छठ के बाद बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा.
जुलाई से मिलने लगेगी बढ़ी हुई पेंशन
मौजूद सरकार के मुताबिक बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Samajik Suraksha Pension yojna) से 1 करोड़ 9 लाख लोग जुड़े हुए हैं. हर महीने सरकार इन्हें 400 रुपये की पेंशन देती आई है. अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है. बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा लाभार्थियों को अब अगले महीने यानी जुलाई से ही 1100 रुपये मिलने लगेंगे.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पेंशन की राशि 10 जुलाई को लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है. इससे पहले पेंशन में लेगभग ढाई से तीन गुना की बढ़ोतरी को एनडीए सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.


