प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीवान दौरे के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इसकी जानकारी जमुई से सांसद अरुण भारती ने दी है. अरुण भारती ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) से मंच पर सीधे सवाल किया कि ‘क्या आप वाकई बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं? अगर हां, तो किस सीट से?’

‘नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि चिराग आप केंद्रीय मंत्री हैं, युवा नेता हैं और आपका भविष्य उज्ज्वल है, ऐसे में अभी विधानसभा चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है?’
चुनाव से पहले आपका आशीर्वाद लेने आऊंगा
मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देते हुए ‘चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. ऐसे में अगर पार्टी का आदेश हुआ, तो निश्चित रूप से चुनाव लडूंगा और चुनाव से पहले आपका आशीर्वाद लेने भी आऊंगा.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो स्वर्गीय राम विलास पासवान के साथ वर्षों तक काम कर चुके हैं. उनके प्रति मेरे मन में बहुत इज्जत है. राम विलास पासवान की तरह, चिराग पासवान के लिए भी मेरे दिल में इज्जत है. नीतीश ने चिराग से राजगीर में प्रस्तावित बहुजन भीम समागम को लेकर जानकारी ली और कहा कि चिराग पासवान की बिहार की राजनीति में अहम भूमिका है.
ये भी पढ़ें..
- चिराग पासवान नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, प्रेशर पॉलिटिक्स में जानिए अंदरखाने की पूरी बात
- RJD विधायक रीतलाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 100 से अधिक संपत्तियों की जब्ती की तैयारी
- चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी, दोनों ने निकाली जमकर अपनी भड़ास
नीतीश के गृह जिले में रैली
उन्होंने सीएम से कहा कि उनकी तरह, वह भी बिहार को आरजेडी के ‘जंगल राज’ से बाहर निकालने के लिए राज्य की राजनीति में सीधे तौर पर शामिल होना चाहते हैं. वही आरजेडी के तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि चिराग को खुलकर बोलना चाहिए कि वह ‘बिहार बुला रहा है’ का नाटक करने के बजाय सीएम बनना चाहते हैं.
भारती ने आरजेडी पर एनडीए में दरार की अफवाह फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया क्योंकि उसे डर है कि सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्ष को 2020 के विधानसभा चुनावों में मिली सीटों से कम पर ला सकता है. उन्होंने कहा कि लोजपा (आरवी) 29 जून को सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा के राजगीर में उनके आशीर्वाद से ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ में लगभग दो लाख लोगों की मेजबानी करने जा रही है.


