होमताजा खबरKolkata Gangrape Case : कोलकाता रेप केस में भारी बवाल, हिरासत में...

Kolkata Gangrape Case : कोलकाता रेप केस में भारी बवाल, हिरासत में लिए गए भाजपा नेता सुकांत मजूमदार

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित दुष्कर्म की घटना (Kolkata Gangrape Case) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को शनिवार को हिरासत में लिया गया. यह विरोध प्रदर्शन भाजपा की ओर से कोलकाता के गरियाहाट क्रॉसिंग पर आयोजित किया गया था. भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया.

सुकांत मजूमदार को जब पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह है पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा. (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है. पुलिस ने मुझे और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

इस बीच,कोलकाता दुष्कर्म मामले के एक आरोपी के पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है, तो उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, मैं  सबसे पहले एक भारतीय नागरिक हूं, फिर एक पिता. यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और पुलिस जांच कर रही है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. अगर वह (आरोपी बेटा) इस घटना में शामिल पाया गया, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. हमें कोलकाता पुलिस पर पूरा भरोसा है.

भाजपा ने गठित की चार सदस्यीय समिति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति बनाई है. यह समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा गठित की गई है. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी व सांसद बिप्लब देव और मनन मिश्रा शामिल हैं. यह टीम घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी.


ये भी पढ़ें..

लॉ कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है, जहां छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Kolkata Gangrape Case) की घटना हुई. पुलिस ने कहा, लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55 वर्षीय) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इन तीनों के नाम मनोजित मिश्रा (31 वर्षीय), जैब अहमद (19 वर्षीय) और प्रमीत मुखोपाध्याय (20 वर्षीय) हैं। ये सभी आरोपी इसी लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र या स्टाफ सदस्य थे.

नड्डा ने की दुष्कर्म की घटना को लेकर कहा

भाजपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की है. और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इसी क्रम में इस जांच समिति का गठन किया गया है. पत्र में आगे कहा गया, यह समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News